बुधवार, 9 मई 2012

व्यापार करने के कुछ नियम





व्यापार कहते है कि किसी वस्तु का फैर बदल या अदला बदली लाभ के साथ किया जाए।

अल्लाह तआला ने मुसलमानों को अपने जीवन की अवश्यक्ता और पत्नि तथा बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए व्यापार करने की ओर उभारा है, ना हक किसी का माल खाने को वर्जित किया है जैसा कि अल्लाह तआला का फरमान है।

" يا أيها الذين آمنوا لاتأكلوا أموالكم بينكم بالباطل إلا أن تكون تجارة عن تراض منكم ولاتقتلوا أنفسكم , إن الله كان بكم رحيما " (سورة النساء: 29)



“ ऐ मूमिनों, तुम एक दुसरे का धन दौलत गलत तरीके से न खाओ, मगर तुम खुशी से व्यापार करो, और आत्महत्या न करो, बैशक अल्लाह तुम पर अत्यन्त दयालु है ”

पवित्र कुरआन में अल्लाह तआला ने नमाज़ पढ़ने के बाद व्यापार के लिए अपने दुकानों, बाज़ारो, में व्यस्त होने का आदेश दिया है। जैसा कि अल्लाह का कथन है।





" फिर जब नमाज़ पूरी हो जाए तो ज़मीन में फैल जाओ और अल्लाह का फ़ज़्ल तलाश करो, और बहुत ज़्यादा याद करते रहो, शायद कि तुम्हें सफलता प्राप्त हो जाए"

व्यापार करना बहुत ही उत्तम कमाई में से है जब की व्यापार करते समय इस्लामी शिक्षा का अनुपालन किया जाए, जैसा कि अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी अल्लाहु अन्हुमा) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से प्रश्न किया गया कि सब से अच्छी कमाई क्या है ? तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः आदमी अपने हाथ से कमाई करे, और प्रत्येक प्रकार का व्यापार जिस में झूट की मिलावट न हो और पाप का कार्य न हो, (सही तरगीब व तरहीब )

अल्लाह तआला ने अल्लाह के रास्ते में लड़ने वाले यौधा और व्यापार के लिए यात्रा करने वाले को बराबर के स्थान पर रखा है, अल्लाह के इस कथन पर विचार करें।

" فاقرأوا ما تيسر من القرآن , علم الله أن سيكون منكم مرضى وآخرون يضربون في الأرض يبتغون من فضل الله وآخرون يقاتلون في سبيل الله " (سورة المزمل: 20)



" अब जितना आसानी से पढ़ सको कुरआन पढ़ा करो, उसे मालूम है कि तुम में कुछ बीमार होंगे, कुछ दुसरे लोग अल्लाह के अनुग्रह (रोज़ी) की खोज में यात्रा करते हैं, और कुछ और लोग अल्लाह के मार्ग में युद्ध करते हैं, "

अल्लाह तआला ने अल्लाह के रास्ते में योधा और रोज़ी कमाने वलों की प्रशंसा बयान किया है, इसी लिए अल्लाह ने व्यापार करने वाले व्यक्तियों को कुछ नियमों का पालन करने का अपने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को माध्यम से मुसलमानों को आज्ञा दिया हैष।

 निम्नलिखित व्यापार करने के कुछ नियम और आदाब है जिस पर अमल करने से व्यापार में अल्लाह तआला बरकत देता है।

(1)  व्यापार के लिए भी अच्छी नियत करना चाहिये,

अल्लाह तआना ने प्रत्येक कार्य पर पुण्य रखा है जबकि मानव अपने उस कार्य पर केवल अल्लाह को प्रसन्न करने की नीयत करता है, उमर बिन खत्ताब (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि मैं ने रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को फरमाते हुए सुना, निः संदेह कर्मों संकल्प (हृदय की ईच्छा) पर आधारित है और प्रति व्यक्ति के संकल्प के आधार पर अच्छे या बुरे कर्मों का बदला मिलेगा ......... ( सही बुखारीः  )

यदि कोई मानव व्यापार करते समय यह नीयत करता है कि मैं इस व्यापार के माध्यम से अपने घरवालों की देख रेख और उन पर खर्च करूंगा और शक्ति के अनुसार गरीबों, अनाथों, और पड़ोसियों की सहायता करूंगा और उस ने अपने व्यापार से कमाये हेतु धन दौलत का सही प्रयोग किया तो अल्लाह उस के व्यापार में बरकत भी देगा और पुण्य भी प्रदान करेगा।

(2)  व्यापार करते समय उत्त्म व्यवहार से पेश आना चाहिये

लोगों के साथ नरमी और दियालुता करना चाहिये। किसी भी उपचार में सहनशीलता बर्ता जाए। सुंदर आचरण से मेल मिलाप करना चाहिये। लेन देन में लेगों कुछ छूट दी जाए।

जैसा कि जाबिर अब्दुल्लाह से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः "अल्लाह उस व्यक्ति पर दया करे जो लोगों के साथ नरमी तथा दयालुता से पेश आता है जब वह खरीदता और बेचता है, और लोगों से अपना कर्ज़ वापस माँगता है तो अच्छे तरीके माँगता है।" (सही बुखारी)

(3)  सच्चाई और अमानत दारी से व्यापार करना चाहिये।

व्यापार विश्वास पर निर्भर करता है और इसी विश्वास के कारण भोले भाले लोग धोखा खाते हैं।

इसी लिए इस्लामिक शिक्षा बहुत ज़्यदा ज़ोर देती कि व्यापा करते समय सच बोला जाए, धोखा और काला बाज़ारी दूर रहा जाए। रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः " मुसलमान, सच्चा, अमानतदार, व्यापारी क़ियामत के दिन अल्लाह के रास्ते में शहीद होने वाले व्यक्तियों के साथ होंगे। " (सही सिल्सिलाः लेखकः अल्लामा अलबानी)

(4)  हाट में अल्लाह का ज़्यादा से ज़्यादा नाम लिया जाए।

बाज़ार में अधिक से अधिक अल्लाह का नाम लिया जाए। क्योंकि ज़्यादा तर हृदय बाज़ार में अल्लाह के ज़िक्र से गाफिल रहता है। इस हदीस पर विचार करें और अमल कर के बहुत ज़्यादा पुण्य प्राप्त करें। जिसे उमर बिन खत्ताब से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः " जो बाज़ार में प्रवेश होता है तो यह दुआः " ला इलाहा इल्लल्लाह वह्दहु ला शरीक लहु, लहुल्मुल्कु व लहुल्हम्दु युह्यी व युमितु व हुव हय्युन ला यमूतु, बियदेहिल्खैर व हुव अला कुल्लि शैइन क़दीर " पढ़ता है, तो अल्लाह तआला उस के लिए हज़ार हज़ार नेकी लिख देता है और उस से हज़ार हज़ार बुराइ मिटा देता है और उस के हज़ार हज़ार पद बढ़ा देता है।" (सही अत्तरगीब व त्तरहीबः अल्लामा अल्बानी)



(5)  व्यापार के माध्यम से कमाये हुए दौलत में से गरीबों और मिस्कीनों को दान किया जाए।

अल्लाह तआला व्यापार में बहुत बरकत रखा है यदि व्यापारी सच्च और अमानतदारी के साथ व्यापार करे तो उस के लिए बहुत शुभखबर है परन्तु व्यापार करते समय शैतान के बहकावे और प्राण लोभ में आकर कुछ न कुछ अशुद्ध कार्य हो जाता है, इसी कारण रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने व्यापारी व्यक्तियों को दान करने का आदेश दिया ताकि उस का प्राश्चाताप हो सके जैसा कि कैस बिन अबी गरज़ा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) एक दिन हमारे पास तशरीफ लाए और हम लोग बाज़ार में  खरीदने और बेचने में व्यस्त थे तो आप ने फरमायाः ऐ व्यापारियों, बैशक शैतान और गुनाह व्यापार के समय उपस्थित रहते हैं, तो तुम अपने खरीदने और बैचने को सद्का के माध्यम से पवित्र करो। "    (सुनन तिर्मिज़ी अल्लामा अल्बानी ने सही कहा है)

सहाबा (रज़ी अल्लाहु अन्हुम) की जीवन हमारे लिए एक उत्तम उदाहरण है जिन्हों ने गरीबों और मिस्कीनों की सहायाता कर के दान और सद्का का बेहतरीन नमुना पेश किया है। अबू बकर और उस्मान (रज़ी अल्लाहु अन्हुमा) की  पूरी जीवन लोगों की सेवा और सहायता गुज़री।

(6)  व्यापार के लिए सुबह घर से निकलना चाहिए।

सुबह के समय व्यापारिक यात्रा के लिए घर ने निकलना बहुत ही लाभदायक होता है, अल्लाह तआला सुबह के समय नकलने वालों के तिजारत में बरकत देता है और व्यापार करने वालों के माल, धन दौलत को अधिक करता है। जैसा कि रसूल रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथी सखर अल-गामिदी वर्णन करते हैं कि  रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः " ऐ, अल्लाह मेरे अनुयायियों के सबह के समय के कार्य में बहुतरी दे और नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) जब कोई दल शत्रूओं से युद्ध के लिए भेजते तो सुबह के समय भेजते थे, और सखर एक व्यापारिक व्यक्ति था और वह अपना व्यापारिक यात्रा सुबह के समय आरम्भ करता था, तो अल्लाह ने उसे बहुत बरकत दी और वह बहुत धन दौलत वाला हो गया।

सोमवार, 6 फ़रवरी 2012

जनता पर शासक के अधिकार



समाज और समुदाय का वातावरण उसी समय मेल मिलाप से रहेगा, शांतिपूर्ण होगा, अमन और सुकून से रहेगा जब समाज के जीवन व्यवस्था का जिम्मेदार एक न्यायिक व्यक्ति हो, अल्लाह से भय खाने वाला व्यक्ति हो, अपने प्रत्येक कर्म पर अल्लाह को निगरां समझता हो, समाज की जिम्मेदारी को सेवा समझता हो और केवल अपने पेट भरने का माध्यम न समझता हो, तब ही वह अच्छे तरीके से समाज की सेवा कर सकेगा, इसी लिए तो अल्लाह तआला ने इस्लाम धर्म के प्रचार और स्पष्टीकरण के लिए प्रत्येक काल और समाज में उसी समुदाय में से एक सब से उत्तम व्यक्ति को नबी और रसूल नियुक्त करता था और सब से अन्तिम में मुहम्मद को सारे युग और संसार के लिए अन्तिम संदेष्ठा के रूप में अरब देश में भेजा और इस्लाम धर्म के प्रचार और उसकी शिक्षा देने का जिम्मेदारी दी जिसे मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने बहुत सुन्दर और उत्तम तरीके से अदा कर दिया और अल्लाह के एक एक आदेश तथा आज्ञा को लोगों तक पहुंचा दिया, जिस में दुनिया और आखिरत (पारलोक) के प्रत्येक चीज़ो के बारे में स्पष्ट कर दिया गया है। जो व्यक्ति इस दुनिया में जैसा कर्म पेश करेगा, उसका वैसा फल आखिरत में पाएगा, इस्लाम धर्म जो प्रत्येक रुप से पूर्ण है और जीवन के प्रत्येक दिशा में सही मार्ग दर्शन करता है, समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुछ जिम्मेदारी नियुक्त की, उस को सही से अदा करने पर पूण्य का वादा किया है और जो अपने जिम्मेदारी को सही तरीके से अदा नहीं करेगा, उस पर उसे पाप और पारलौकिक जीवन में यातनाएं के प्रति चेतावनी दे दिया गया है।
इस लिए इस्लाम के आदेशों में से एक आदेश शासक के आज्ञा का पालन करना भी ही है, जिसे आप की सेवा में पेश करता हूँ, अल्लाह से दुआ है कि अल्लाह हमें दुनिया और आखिरत में सफलता दे।
(1)  देश के शासक की आज्ञा का पालन किया जाएः  देश और राज्य का व्यवस्था उत्तम तरीके से चले, इस के लिए अल्लाह तआला ने जनता को राजा या प्रधानमंत्री जैसे शासकों की आज्ञाकारी का आदेश दिया है जो अल्लाह की अवज्ञाकारी में न हों, जैसा कि अल्लाह का कथन है।
" يا أيها الذين آمنوا أطيعوا الله و أطيعوا الرسول وأولي الأمر منكم فإن تنازعتم في شيء فردوه إلى الله والرسول إن كنتم تؤمنون بالله واليوم الآخر ذلك خير وأحسن تأويلا "  ( النساء: 59 )
" ऐ लोगों जो ईमान लाऐ हो, अल्लाह के आज्ञा का पालन करो, रसूल के आज्ञा का पालण करो, और तुम अपने में से जिम्मेदार लोगों की आज्ञा का पालण करो, और यदि तुम्हारे बीच किसी चीज़ में विभिन्ता हो जाए तो अपने विभिन्ता को अल्लाह और उस के रसूल के प्रवचनों पर रखो, यदि तुम अल्लाह और अन्तिम दिन पर सही तरीके से ईमान रखते हो, यही अच्छा और सब से उत्तम बात है।" ( सूराः निसाः 59)
रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने भी शासकों के आज्ञा का पालन करने बारे में फरमाया है,जैसा कि हदीस में आया है।
عنِ ابْنِ عُمَرَ، عَنِ النَّبِيِّ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ، أَنَّهُ قَالَ:  "عَلَى الْمَرْءِ الْمُسْلِمِ السَّمْعُ وَالطَّاعَةُ فِيمَا أَحَبَّ وَكَرِهَ، إِلَّا أَنْ يُؤْمَرَ بِمَعْصِيَةٍ، فَإِنْ أُمِرَ بِمَعْصِيَةٍ، فَلَا سَمْعَ وَلَا طَاعَةَ"  ( صحيح مسلم رقم الحديث: 1839)
अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी अल्लाह अन्हुमा) से वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " मुस्लिम व्यक्ति पर राजा (प्रधानमन्त्री) की आदेशों को सुनना और उनकी बात पर अमल करना अनिवार्य है चाहे उसे पसन्द आऐ या पसन्द न आऐ, सिवाए कि वह राजा अल्लाह की अवज्ञा का आदेश दे यदि उसने अल्लाह तआला की अवज्ञाकारी का हुक्म दिया तो उसकी बात मानना अनुचित है " (सही मुस्लिमः क्रमांकः 1839)
अच्छी चीज़ो में राजा के आदेश को सुना जाए और उस की बात मानी जाए, यदि वह बहुत अत्यचारिक और भ्रष्टचारिक हो तो भी उस के विरोध में जनता को उभारा न जाए, जब कि उस के पास शक्ति और सत्ता हो जिसका वह दुरुपयोग कर सकता हो, और जनता को अधिक से अधिक हानी पहुंचा सकता हो, यदि वह अल्लाह की नाफरमानी और अत्याचार और बुरी चीज़ों में उसकी आज्ञा का पालन नहीं किया जाऐगा।
(2) शासक के लिए अल्लाह से भय और भलाई के कार्य करने की दुआ की जाएः    राजा के लिए अल्लाह से दुआ किया जाऐ कि अल्लाह उसे सही आचरण वाला बनाए, अल्लाह से भय खाने वाला हो, और जनता के बीच न्याय करने वाला हो और अल्लाह ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उसे दी है,उसे पूरा करने के लिए नेक और सुन्दर व्यवहार वाले सहयोगी प्रदान करे,
(3) राजा और शासक के भूल चुक और गलतियों का प्रचार न किया जाएः  राजा के पेट पीछे उस की बुराई न की जाऐ, उस के भूल चूक को प्रकाशित न किया जाए और उस पर झूट मुट का इल्ज़ाम न लागाया जाए, उन्हें गाली और बुरा भला न कहा जाए, प्रजा को राजा के विरोध उभारा न जाऐ। उस के ज़ुल्म और अत्याचार पर सब्र की जाए. क्यों कि शासक के गलतियों के प्रचार से देश में अशांती और बिगाड़ पैदा होता है। रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के सहाबा (साथियों) ने भी शासकों को गाली और बुरा भला कहने से मना किया है।
أَنَسِ بْنِ مَالِكٍ قَالَ: نَهَانَا كُبَرَاؤُنَا مِنْ أَصْحَابِ رَسُولِ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ قَالَ: لا تَسُبُّوا أُمَرَاءَكُمْ وَلا تَغِشُّوهُمْ وَلا تَبْغَضُوهُمْ وَاتَّقُوا اللَّهَ واصبروا فإن الأمر قريب.  (السنة لإبن أبي عاصم : رقم الحديث: 1015)
अनस बिन मालिक (रज़ी अल्लाहु अन्हु) कहते हैं, रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के साथियों में से हमारे बड़े विद्वाने मना करते थे कि और कहते थे "  तुम अपने शासकों को गाली मत दो, उसे बुरा भला न कहो, और उन्हें धोका न दो, और उन से दुश्मनी न करो, और अल्लाह से डरो, और सब्र करो, बेशक मामला बहुत क़रीब है, ( सुन्ना , इब्नि अबी आसिम, हदीस क्रमांकः 1015)
(4) शासक या प्रधानमंत्री और सरकारी कर्मचारियों को सही तरीके से नसीहत किया जाएः  राजा को गुप्त तरीके से नसीहत की जाए, सब लोगों के सामने उस की भूल चुक को प्रकट न की जाए। बल्कि अलग थलग में उसको समझाया जाए, या चिट्ठी के माध्यम से उसे समझाया जाए, जैसा कि तमीम बिन अव्स दारी (रजी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया कि " दीन नसीहत (सदुपदेश) है। हमने कहाः किस के लिए ऐ अल्लाह के रसूल ? आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने उत्तर दिया, अल्लाह के लिए और उस की ग्रंथ के लिए और उस के रसूल के लिए और मुसलमानों के विद्धवानों और शासकों के लिए और उनके जनता के लिए"। (सही मुस्लिमः हदीस क्रमांकः 95)
عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ أَنَّ رَسُولَ اللَّهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ قَالَ: إِنَّ اللَّهَ يَرْضَى لَكُمْ ثَلَاثًا، وَيَسْخَطُ لَكُمْ ثَلَاثًا، يَرْضَى لَكُمْ أَنْ تَعْبُدُوهُ، وَلَا تُشْرِكُوا بِهِ شَيْئًا، وَأَنْ تَعْتَصِمُوا بِحَبْلِ اللَّهِ جَمِيعًا، وَأَنْ تَنَاصَحُوا مَنْ وَلَّاهُ اللَّهُ أَمْرَكُمْ، وَيَسْخَطُ لَكُمْ» قِيلَ: وَقَالَ، «وَإِضَاعَةَ الْمَالِ، وَكَثْرَةَ السُّؤَال      ( الموطا للأمام مالك: رقم الحديث:20)
अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाह अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " बैशक अल्लाह तआला तुम्हारे लिए तीन चीज़ों से प्रसन्न होता है और तीन चीज़ों से अप्रिय रहता है, तुम्हारे लिए तीन चीज़ों से प्रसन्न होता है कि तुम केवल अल्लाह ही की इबादत करो, और उस के साथ किसी दुसरे को तनिक भी साझीदार न ठहराओ, और अल्लाह के दीन (धर्म) को मज़बूती से पकड़े रहो, और अल्लाह ने जिसे तुम्हारे ऊपर शासक बनाया है, उसे भली बातों और अच्छी चीज़ों की ओर बुलाते रहो, और अल्लाह तुम्हारे लिए तीन चीज़ों को ना पसन्द करता है, बेकार की बात, तथा विग्रह और धनदौलत के नष्ट करने और बिना लाभ के अधिक प्रश्न करने से बचो " (अल-मुअत्ता, इमाम मालिक, हदीस क्रमांकः 20)
(5)  अच्छे कार्यों में शासक का सहयोग और समर्थन किया जाएः   अच्छी चीजों में राजा और सरकारी कर्मचारियों का सहयोग और समर्थन किया जाए, उनकी मदद की जाए, अशुद्ध कार्य में उनका सहयोग और समर्थन नहीं की जाए। जैसा कि अल्लाह तआला ने संसार के सारे लोगों को आदेश दिया है, कि भलाई के कर्मों में एक दुसरे की सहायता करे,   
" وتعاونوا على البر والتقوى و لا تعاونوا على الإثم والعدوان واتقوا الله , إن الله شديد العقاب" )المائدة : 2(
" और नेकी और अल्लाह की ईबादत के कार्य में एक दुसरे की सहायता करो और गुनाह और ज़्यादती के कामों में किसी का सहयोग न करो, और अल्लाह से डरो, बैशक अल्लाह की सजा बहुत सख्त है।" ( सूरः माइदाः 2)
यही कारण है कि शासक इस बात का ज़्यादा हक्दार है कि अच्छे कार्यों में उस की सहायता और समर्थन किया जाए,
(6) शासक के ज़ुल्म और दूर्व्यवहार पर सब्र किया जाएः  राजा या प्रधानमन्त्री या राज्यसत्ता पर शासक के अत्याचार और ज़्यादती पर सब्र किया जाए, उसके विरोध ऐसा कोई कार्य न की जाए जो समाज के जीवन व्यवस्था को भंग कर दे और समाज को ज़्यादा नुक्सान में ग्रस्त कर दे, ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाए जो समाज में बिगाड़ उत्पन करने का कारण हो बल्कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने अमीर के अत्याचार और ज़ूल्म पर सब्र करने का आदेश दिया है जैसा कि अब्दुल्लाह बिन अब्बास (रज़ी अल्लाह अन्हुमा) से वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " जो व्यक्ति भी अपने अमीर से या उस के मातहत रहने वाले से ऐसी चीज़ देखे जिसे वह नापसन्द करता है तो वह उस पर सब्र करे, क्योंकि बैशक जो व्यक्ति भी जमाअत से थोड़ा भी अलग थलग रहता है तो उसकी मृत्यु पापों के ढेर पर होती है, ( कुफ्र की हालत में उस का निधन होता है।) " (सही बुखारीः हदीस क्रमांकः 7054)
सलमा बिन यज़ीद अलजअफी ने रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से प्रश्न किया किः ऐ अल्लाह के नबी, यदि हमार ऐसे शासक हों जो हमारे ऊपर आनेवाले अधिकार को ले और हमारे अधिकार को अदा न करे, तो ऐसे स्थिति में हम क्या करें, तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने कुछ भी उत्तर नहीं दिया, फिर उन्हों ने दुसरी बार प्रश्न किया, तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने कुछ भी उत्तर नहीं दिया, फिर उन्हों ने तिसरी बार प्रश्न किया, तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उत्तर दिया, उसकी बातों को सूनों और उसकी बातें पर अमल करो, बैशक जो कुछ जिम्मेदारी उन्हें दी गई हैं, उसका हिसाब उन से लिया जाऐगा और जो कुछ जिम्मेदारी तुम्हें दी गईं हैं, उसका हिसाब तुम से लिया जाऐगा। (सही मुस्लिमः हदीस क्रमांकः 1846)

इस्लाम धर्म अल्लाह की ओर से भेजा हुआ धर्मं है और मानव की प्रकृतिक आवयश्क्ता के अनुसार अल्लाह ने उसके नियम बनाया है, इसी लिए प्रत्येक मानव के लिए अनुकूल है और सब से महत्वपूर्ण की इस्लाम की सब शिक्षा सुरक्षित है। जो अन्य धर्म इस गर्व से वंचित है।

रविवार, 29 जनवरी 2012

डाक्टरों के कुछ सलाह और प्रामर्श उन व्यक्तियों के लिए जो दांत निकले वाते हैं।


यदि दर्द और पीड़ा के कारण आप को दांत नकलवाना पड़ गया है तो डाक्टरों के कुछ सलाह पर अमल करें, ताकि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाऐं।


  • निम्नलिखित कामों से 24 घंटे तक दूर रहें।
  •  कुल्ली करना।
  • गर्म पीने की चीजों का प्रयोग।
  •  सख्त चीज़ों का खाना।
  •  धूम्र-पान।
  •  जिस जगह से दांत निकाली गई हो, उस जगह को जीभ या उंगली से छुना।
  •  मुश्किल काम करना।
  •  पलास्टिक नली (Straw) के माध्यम से पीना।
  •  बार बार थुकते रहना।

निम्नलिखित बातों पर अमल करें:
  •  निरंतर उस स्थान पर दवा लगाई हुई रुई के टुकड़े (Gauze) रख कर उसे दांत से दबाते रहें और हर आधे घंटे पर उसे बदलते रहें।
  •  24 घंटा गुज़रने के बाद एक गिलास हल्का गर्म पानी में आधा चमचा नमक मिला कर दिन में 2-3 बार कुल्ली करें।
  •   पाबंदी के साथ आराम पहुंचाने वाली औषधि का प्रयोग करें ताकि कष्ट का अनुभव न हो।
  •   यदि कोई आपात स्थिति पेश आ जाए जैसे रक्त बहने लगे या ज़्यादा सूजन का अनुभव हो तो तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क करें।
  •   दांत निकाले जाने के आस पास के स्थान को छोड़ कर धीरे धीर दांत को बर्श से साफ करें।
सूचनाः 
  •  यदि सूजन हो या मुंह खोलने में कठिनाई हो रही हो तो यह सामान्य लक्षण हैं जो धीरे धीरे समाप्त हो जाऐंगे।
     
  •  एक सप्ताह के बाद डाक्टर से सम्पर्क करें ताकि टांका आदि हो तो उसे दूर किया जा सके।



हम आप के लिए जल्द ही स्वस्थ्य होने के अभिलाषी हैं।

बुधवार, 25 जनवरी 2012

गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाऐं









आज 
गणतंत्र दिवस है जो सब भारत वासियों के लिए खुशी का अवसर माना जाता है, परन्तु आज के नेताओं ने इसे गम और दुख में परिवर्तन कर दिया है, देश के संविधान और नियमों का उलंघन सब से ज्यादा नेताओं और देश के सरकारी करम्चारी ही करते हैं। 

 सब भारत वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं पेश करता हूँ, अल्लाह से दुआ है, सब को देश की प्रगति में शामिल होने की शक्ति दे, सच्चा देश प्रेमी बनाए और हमें दुनिया और आखिरत में सफलता दे और दुनिया में सही मार्गदर्शन करे। 

मंगलवार, 10 जनवरी 2012

शासक के आज्ञा का पालन


अल्लाह तआला ने अपने दासों और बन्दों के लिए वह धर्म पसन्द किया जो कि प्रत्येक प्रकार से पूर्ण हो, और उसकी जीवन व्यवस्था प्रत्येक रूप से पूर्ण हो, और आचरण, स्वभाव और राज्यनेतिक असतर पर भी सही मार्ग दर्शन करता हो, और एक पवित्र और साफ सुथरा शासन का आज्ञा देता हो, राज्यकरमचारी तानाशाह नही बल्कि वह समाज के सेवक और जिम्मेदार है, और कियामत के दिन अपने जनता के प्रति प्रश्न किया जाऐगा। और जनता को भी आदेश दिया कि प्रत्येक वह आदेश जो अल्लाह की अवज्ञाकारी का न हो, उस की बात माना जाए जैसा कि अल्लाह तआला का प्रवचन है, देश का नियम जो अल्लाह की नाफरमानी में न हो, उस पर चला जाए, और हमें गर्व है कि हमारे देश का नियम बहुत ही उत्तम है जिस में प्रत्येक देशवासियों को अपने धर्म के अनुसार अमल करने की अनुमति दी गयी है।

देश और राज्य का व्यवस्था उत्तम तरीके से चले, इस के लिए अल्लाह तआला ने जनता को राजा या प्रधानमंत्री जैसे शसकों की आज्ञाकारी का आदेश दिया है जो अल्लाह की अवज्ञाकारी में न हों, जैसा कि अल्लाह का कथन है।
" يا أيها الذين آمنوا أطيعوا الله و أطيعوا الرسول وأولي الأمر منكم فإن تنازعتم في شيء فردوه إلى الله والرسول إن كنتم تؤمنون بالله واليوم الآخر ذلك خير وأحسن تأويلا "  ( النساء: 59 )
" ऐ लोगों जो ईमान लाऐ हो, अल्लाह के आज्ञा का पालण करो, रसूल के आज्ञा का पालण करो, और तुम अपने में से जिम्मेदार लोगों की आज्ञा का पालण करो, और यदि तुम्हारे बीच किसी चीज़ में विभिन्ता हो जाए तो अपने विभिन्ता को अल्लाह और उस के रसूल के प्रवचनों पर रखो, यदि तुम अल्लाह और अन्तिम दिन पर सही तरीके से ईमान रखते हो, यही अच्छा और सब से उत्तम बात है।" ( सूराः निसाः 59)

जिम्मेदार लोगों का अर्थ जैसा कि धार्मिक विद्वानों ने कहा है, (1) राजा या प्रधान मन्त्री और उनके सहयोगी लोग     (2) धार्मिक बड़े विद्वान ( बड़े उलमाए किराम)

परन्तु राजा और राज्यनेताओं और बड़े विद्वानों के आज्ञा का पालन केवल अल्लाह की इताअत में हो और अल्लाह की नाफरमानी में किसी मानव की इताअत अनुचित है जैसा कि अल्लाह के नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया
عنِ ابْنِ عُمَرَ، عَنِ النَّبِيِّ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ، أَنَّهُ قَالَ:  "عَلَى الْمَرْءِ الْمُسْلِمِ السَّمْعُ وَالطَّاعَةُ فِيمَا أَحَبَّ وَكَرِهَ، إِلَّا أَنْ يُؤْمَرَ بِمَعْصِيَةٍ، فَإِنْ أُمِرَ بِمَعْصِيَةٍ، فَلَا سَمْعَ وَلَا طَاعَةَ"  ( صحيح مسلم رقم الحديث: 1839)
अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी अल्लाह अन्हुमा) से वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " मुस्लिम व्यक्ति पर राजा (प्रधानमन्त्री) की आदेशों को सुनना और उनकी बात पर अमल करना अनिवार्य है चाहे उसे पसन्द आऐ या पसन्द न आऐ, सिवाए कि वह राजा अल्लाह की अवज्ञा का आदेश दे यदि उसने अल्लाह तआला की अवज्ञाकारी का हुक्म दिया तो उसकी बात मानना अनुचित है " (सही मुस्लिमः क्रमांकः 1839)
وقال عبادة بن الصامت رضي الله عنه : بَايَعْنَا رَسُولَ اللهِ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ عَلَى السَّمْعِ وَالطَّاعَةِ فِي الْعُسْرِ وَالْيُسْرِ، وَالْمَنْشَطِ وَالْمَكْرَهِ، وَعَلَى أَثَرَةٍ عَلَيْنَا، وَعَلَى أَنْ لَا نُنَازِعَ الْأَمْرَ أَهْلَهُ، وَعَلَى أَنْ نَقُولَ بِالْحَقِّ أَيْنَمَا كُنَّا، لَا نَخَافُ فِي اللهِ لَوْمَةَ لَائِمٍ. ( صحيح مسلم رقم الحديث: 1709)
उबादा बिन सामित (रज़ी अल्लाह अन्हु) फरमाते है कि हम ने रसूस (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के हाथ पर बैत ( इस्लाम स्वीकार करते समय शपथ) किया कि हम आप के प्रत्येक आदेश का, हर स्थिति में अनुपालन करेंगे, चाहे अच्छी हालत हो या परेशानी, और हर्षा की स्थिति हो, या गमों की हालत हो, और हम पर दुसरों को तरजीह दी जाए और हम हकदार लोगों से सत्ता न छिनें जब कि ज़्यादा रक्तपात का डर हो और हम जहाँ कहीँ भी रहें सत्य बोलें और सत्य का समर्थन करें, अल्लाह के प्रति सत्य बात कहने से किसी से भी नहीं डरें " (सही मुस्लिमः हदीस क्रमांकः 1709)
قال رسول الله صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ "مَنْ أَطَاعَنِي فَقَدْ أَطَاعَ اللَّهَ وَمَنْ عَصَانِي فَقَدْ عَصَى اللَّهَ،وَمَنْ يُطِعِ الأَمِيرَ فَقَدْ أَطَاعَنِي،وَمَنْ يَعْصِ الأَمِيرَ فَقَدْ عَصَانِي وَإِنَّمَا الإِمَامُ جُنَّةٌ يُقَاتَلُ مِنْ وَرَائِهِ وَيُتَّقَى بِهِ،فَإِنْ أَمَرَ بِتَقْوَى اللَّهِ وَعَدَلَ،فَإِنَّ لَهُ بِذَلِكَ أَجْرًاوَإِنْ قَالَ بِغَيْرِهِ فَإِنَّ عَلَيْهِ مِنْهُ" (صحيح البخاري: رقم الحديث: 2957(
रसूस (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " जिसने मेरी इताअत की, तो उसने अल्लाह की इताअत की, और जिसने मेरी नाफरमानी की, उसने अल्लाह की नाफरमानी की, और जिसने राजा और गवरनर की इताअत की, उसने मेरी इताअत की और जिसने राजा की नफरमानी की, उसने मेरी नाफरमानी की, और बेशक गवरनर और राजा ढाल है जिसकी साथ रहा जाता है और दुशमनों से मुकाबला किया जाता है, और उस के माध्यम से शत्रू से सुरक्षित रहा जाता है, और यदि उसने अल्लाह के डर का आदेश दिया और न्याय किया तो इसका उसे पूण्य मिलेगा और अगर उसने अशुद्ध वस्तुओं का आदेश दिया तो उस का पाप उसी पर लौटेगा। " (सही बुखारीः हदीस क्रमांकः 1839)
سَمِعْتُ ابْنَ عَبَّاسٍ، رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُمَا، عَنِ النَّبِيِّ صَلَّى اللهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ، قَالَ: "مَنْ رَأَى مِنْ أَمِيرِهِ شَيْئًا يَكْرَهُهُ فَلْيَصْبِرْ عَلَيْهِ فَإِنَّهُ مَنْ فَارَقَ الجَمَاعَةَ شِبْرًا فَمَاتَ، إِلَّا مَاتَ مِيتَةً جَاهِلِيَّةً" (صحيح البخاري: رقم الحديث: 7054 (
अब्दुल्लाह बिन अब्बास (रज़ी अल्लाह अन्हुमा) से वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " जो व्यक्ति भी अपने अमीर से या उस के मातहत रहने वाले से ऐसी चीज़ देखे जिसे वह नापसन्द करता है तो वह उस पर सब्र करे, क्योंकि बैशक जो व्यक्ति भी जमाअत से थोड़ा भी अलग थलग रहता है तो उसकी मृत्यु पापों के ढेर पर होती है, ( कुफ्र की हालत में उस का निधन होता है।) " (सही बुखारीः हदीस क्रमांकः 7054)

सब लोग एकात्र हो कर एक शासक के मातहत रह कर जीवन बिताने में ही किसी भी समाज और समुदाय की उन्नती है, शासक के आदेशों का अनुपालन किया जाए, देश के संवीधान का उलंघन न किया जाए तब ही देशवासी सुख शांती से रहेंगे, 

शासको के आदेश का अनुपालन करने से बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं।

(1) अमीर और राजा के आदेशों को मान ने से अल्लाह की आज्ञा पालन होता है, जैसा कि अल्लाह तआला ने मुसलमानों को आदेश दिया है।
(2)  राजा और अमीर के आदेश मान ने से पूरे देशवासियों का जीवन व्यवस्था ठीक ठाक रहता है।
(3) राजा की बात मान ने से समाज में सुधार उत्पन्न होता है, समाज के लोगों में आपस में प्रेम और मेल जोल पैदा होता है।
(4) राजा के आज्ञा के अनुपालन करने से पूरे देश में शांति होती है। लोगों को सुकून और शांति प्राप्त होती है, बुराई करने वाले पाप करने से घबराते हैं आदि।
(5) राजा के आज्ञा का अनुपालन करने से पूरे देश में उन्नति उत्पन होती है, लोग खुशहाल होते हैं. व्यापार और बीजनेस का अवसर ज़्यादा होता है, सार्वजनिक पूंजी से लाभ अधिक से अधिक लोग उठाते हैं। प्रत्येक मैदान में लोग अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ? महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?   महापाप (बड़े गुनाह) प्रत्येक वह कार्य जिस का पाप बहुत ज़्य...