इस्लाम अपने सर्व आज्ञा तथा व्यवहार में अन्य सम्पूर्ण धर्मों से एकाइ और उत्तम है। इसी तरह आस्था के बारे में एक अलग सथान रखता है। इस्लामी आस्था जीवन की नीव है। नीव जितनी गहरी और कठोर होगी, इस्लामी इमारत उतनी ही अधिक मज़बूत और ठोस होगी, जिस तरह नीव के बिना कोई बिल्डिंग ठहर नही सकती, ठीक इसी तरह इस्लामी आस्था के बिना जीवन का कोई मूल नही, इन्सानी अंगों में सर को जो महत्वपूर्णता प्राप्त है इसी तरह ईमान की महत्वपूर्णता इस्लामी जीवन में हैं। इस्लाम अपने सर्व सिक्षानुसार उत्तम और बेहतरीन है।
इस लिए अल्लाह तआला ने खुले शब्दों में ईमान की सर्वशेष्टा बयान किया है और इन्सान के सम्पूर्ण अच्छे कर्मों को ईमान पर आधारित बताया है कि मानव को अच्छे कर्मों का बदला उसी समय हासिल होगा जबकि वह ईमान वाला होगा। जैसाकि अल्लाह तआला ने पवित्र क़ुरआन में फरमाया है।
" من عمل صالحا من ذكرأو أنثى وهو مؤمن فلنحيينه حياة طيبة ولنجزينه أجرهم بأحسن ما كانوا يعملون" [النحل: 97]
इस आयत का अर्थः “ जो व्यक्ति भी अच्छा कर्म करेगा चाहे वह मर्द हो या औरत शर्त यह है कि वह मोमिन हो, उसे हम दुनिया में पवित्र जीवनयापन कराएंगे और परलौक में एसे लोगों को उनके बदले उनके उत्तम कर्मों के अनुसार प्रदान करेंगे ”( सूराः नहलः 97)
जब ईमान संसारिक तथा परलोकिक जीवन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है तो हमारे लिए ईमान की परिभाषा और उसके अरकान(स्तम्भ) का ज्ञान भी अनिवार्य है। ईमान और विश्वास के स्तम्भ का ज्ञान भी ज़रूरी है।
ईमान और विश्वास के स्तम्भ की स्पष्टीकरण यह कि जिस तरह एक घर के लिए कुछ महत्वपूर्ण खम्बों की अवश्यकता होती है और वह घर उस समय तक ही सुरक्षित रहेगा जब तक वह पीलर्स बाकी रहेगा, इसी तरह ईमान के छे स्तम्भ हैं जिस पर ईमान निर्भर करता है। इन छे चीजों पर प्रत्येक मुस्लिम को ईमान तथा विश्वास रखना अनिवार्य है जैसेकि मनुष्य को जीवित रहने के लिय भोजन ज़रूरी है।
ईमान और विश्वास किसे कहते हैं ?
ईमानः हृदय में कठोर आस्था हो, जीभ से बोला जाए और शरीर के अंग अंग से उस पर अमल किया जाए।
मनुष्य का ईमान और विश्वास उस के कर्मों के अनुसार अधिक होता है या कम होता है। यदि उसने अच्छे काम किये , लोगों के भलाइ के काम अन्जाम दिये, अल्लाह की उपासना एवं अराधना किये, अल्लाह का बार बार नाम लिये, अल्लाह से डरते रहे, अल्लाह के आज्ञानुसार जीवन बिताते रहे तो उस का ईमान अधिक होगा। जैसा कि अल्लाह तआला का कथन है।
" إنما المؤمنون الذين إذا ذكر الله وجلت قلوبهم وإذا تليت عليهم آياته زادتهم إيمانا وعلى ربهم يتوكلون " [الأنفال: 2]
अर्थः “ सच्चे ईमान वाले तो वह लोग हैं जिन का दिल अल्लाह का ज़िक्र सुन कर कांप जाते हैं और जब अल्लाह की आयतें उन के सामने पढ़ी जाती हैं तो उनका ईमान बढ़ जाता है और वह अपने रब पर भरोसा करते हैं ” (सूरःअन्फाल,2)
इसी तरह प्रिय नबी स0 अ0 स0 ने फरमाया “ ईमान के 73 से अधिक भाग हैं। उन में से सब से सर्वसेष्ट लाइलाहा इल्लल्लाह (सच्चा पुज्य केवल अल्लाह ही) है और उसका तनिक भाग पथ से तक्लिफ देने वाली वस्तु को हटाना है और लज्जा ईमान के भाग में से है ” यह हदीस खुले शब्दों में ईमान के अधिक और कम होने पर दलालत करती है।
ईमान के छे स्तम्भ ही है इस बात की पुष्ठी हदीस जिब्रील अलैहिस्सलाम से होती है। जिस में जिब्रील अलैहिस्सलाम ने प्रिय नबी (अलैहिस्सलातु वस्सलाम) से प्रश्न किया कि ईमान के बारे में बताओ, तो प्रिय नबी (अलैहिस्सलातु वस्सलाम) ने कहा “ तुम अल्लाह पर , उस के फरिश्तों पर, उसकी उतारी होइ ग्रन्थों पर , उसके भेजे हुऐ नबियों पर , अन्तिम दिन पर और भाग्य की अच्छाइ या बुराइ पर विश्वास रखो ”
यही छे चीज़े हैं जिन्हें ईमान का अर्कान (स्तम्भ) कहा जाता है।
यानी ईमान के छे अरकान ( स्तंभ) यह हैं।
पहलाः अल्लाह पर विश्वास तथा ईमान है।
दुसराः अल्लाह के फरिश्तों पर विश्वास तथा ईमान है।
तीसराः अल्लाह के अवतरित पुस्तकों पर विश्वास तथा ईमान है।
चौथाः अल्लाह के भेजे हुए नबियों पर विश्वास तथा ईमान है।
पांचवाः आखिरत के दिन (अन्तिम दिन) पर विश्वास तथा ईमान है।
छटाः भाग्य (क़िस्मत) के अच्छे या बुरे पर विश्वास तथा ईमान है।
जीवन बहुमूल्य है जिस के सही प्रयोग से ही हमें सफलता प्राप्त होगी और हम कभी भी दुसरों के लिए गढा न खोदें, संभावना है कि कहीं हम ही न उस गढे में गिर जाए।
गुरुवार, 21 अप्रैल 2011
गुरुवार, 7 अप्रैल 2011
भ्रष्टाचार और हमारा देश
भ्रष्टाचार वह घातक रोग है जो हमारे समाज में बुरी तरह परवेश हो गया है। जिस का इलाज बहुत अनिवार्य हो गया है। राजनेताओं की दहशत गरदी, सरकारी करमचारियों की ताना शाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होना और पुलिस वालों की गुंडा गर्दी तो आम बात है ( कुछ ईमानदार व्यक्तियों के अलावा जिन्की संख्या बहुत कम है जैसे खाने में नमक) तो ऐसे लोगों पर लगाम कैसे लगाया जाए जो अपने पद और शक्ति का दुर्उपयोग करते हैं। जब लोकपाल बिल पर नजर डालते हैं तो इस में बहुत कुछ ऐसा है जिस से भ्रष्टाचार, और जो अपने पद और शक्ति का दुर्उपयोग करते हैं, उन्हें सज़ा दी जासके, उन्हें डंडित किया जासके और वह भी तुरंत ताकि वह किसी प्रकार का अपराध करने थर्राए और ईश्वर का भय तो नहीं, परन्तु इस कमिशन का भय तो रहे।
लेकिन इस विभाग को बेईमान व्यक्तियों के साये से बचाना होगा, नेताओं के सहारे से मुक्त करना होगा, समाज दुश्मन तटों से सुरक्षित रखना होगा,
यदि अन्ना हजारे साहाब का 'देशद्रोहियों' तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आमरण अनशन निःस्वार्थ है , हमारे प्रिय देश के उन्नति और समाज सेवा के उपदेश के लिए है, तो हम उन्हें समाल करते हैं और समर्थन करते हैं।
रहे सब से ऊंचा देश हमारा
रहे सारे जहां से अच्छा
दिन्दुसतान हमारा हमारा
रविवार, 3 अप्रैल 2011
बधाई और कल्याण
बहुत बहुत बधाई और शुभ कामनाएं हो हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को जिन्हों ने विश्व चैंपियन बन कर पूरे विश्व में हमारे भारत का नाम रोशन किया। 28 वर्ष बाद दो बारा इस विश्व कप पर कब्जा किया जो हम सब भरती के लिए गर्व की बात है जिस के लिए खिलाड़ियों को सम्मान किया जान चाहिये, पुरसकार दिय जाना चिहिये। जिसकी शुरुआत सबसे पहले बीसीसीआई ने टीम के हर खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा के साथ की और यह खिलाड़ियों का हक था जिन्हों पसीना बहा बहा कर यह लक्ष्य प्राप्त किया
परन्तु विभिन्न सरकारों और मुख्यमंत्रियों का बड़ चड़ कर खिलाड़ियों को सम्मानित करने और बेताहाशा पैसों और रिहायशी प्लॉटों की घोषणा करना कहाँ तक उचित होगा ?
जब की इन खिलाड़ियों के पास ईश्वर की कृपा और उन की मेहनत से वह सब कुछ है जिस की एक मावन इच्छा करता है।
जब कि वास्तविक्ता यह होती के हमारे विभिन्न राज्य सरकारें देश में मौजूद गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई के खातमें के लिए योजना बनाती और और उन योजनाओं को मुस्तहिक लोगों तक पहुंचाने की सही निति अपनाती।
हमारे कुछ भाई यह कह सकते हैं कि गरीबी हटाओ बहुत सारी योजनाए चल रहीं हैं।
मैं भी इस से सहमित हूँ परन्तु इन योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नही पहुंच रहा है। या सरकारी अधिकारियों और उन के सहयोगियों के जेब में जा रहा है। यह उस से बड़ी हक़ीक़त है।
अल्लाह हमें लोगों के कल्याण और पुन्य के कार्य करने की शक्ति प्रदान करे और हमें अपना सही भक्त बनाए जो सत्य के रासते पर चले और सत्य की ओर लोगों को निमन्त्रण करे।
बुधवार, 30 मार्च 2011
सब का मालिक एक
हमारे जहन में यह प्रश्न बार बार आता है कि ईश्वर कैसा हो ? उस के गुन कैसे हों ? वह कहाँ स्थापित हैं ?
ईश्वर एक ऐसा शब्द है जो जहन में आते ही एक बहुत ही महान वक्तित्व की कल्पना जहन में आता है जो हर वस्तु का स्वामी और पालणपोषक हो। उसने हर वस्तु को एकेले ही उत्पन किया हो, पूरे संसार को चलाने वाला वही हो, धरती और आकाश की हर चीज़ उसके आज्ञा का पालन करती हो, अपनी सम्पूर्ण विशेष्ताओं और गूनों में पूर्ण हो, जिसे खाने पिने की आवशक्ता न हो, विवाह और वंश तथा संतान की ज़रूरत न हो, तो केवल वही ज़ात उपासना के योग्य होगी और केवल वही इबादत की हक्दार होगी।
अल्लाह तआला ही केवल वह ज़ात है जो सब गूनों और विशेष्ताओं में पूर्ण है। जिस में से कुछ का ज्ञान उसने अपने दूतों और पुस्तकों के माध्यम से दिया है और कुछ अपने पास गुप्त रखा है तो उन नामों और गूनों एवं विशेष्ताओं को वैसे ही माना जाए जिस प्रकार उस का बयान हुआ है।
अल्लाह तआला की कुछ महत्वपूर्ण विशेष्ता पवित्र कुरआन की इन आयतों से स्पष्ठ होती हैं।
ऐ नबी कहो, वह अल्लाह यकता है, अल्लाह सब से निरपेक्ष है और सब उसके मुहताज हैं। न उस की कोई संतान है और न वह किसी की संतान। और कोई उसका समकक्ष नहीं है। ( सूरः अल-इख्लास)
और कुरआन के दुसरे स्थान पर अल्लाह ने अपनी यह विश्ष्ता बयान किया है।
( وأن الله هو العلي الكبير" ( الحج : 62
“ और निः संदेह अल्लाह ही उच्च और महान है। ( सूरः अल- हजः 62)
अल्लाह तआला अपने विशेष्ताओं और गुनों में सम्पूर्ण है और वह हर कमी और नक्स से पवित्र है।
अल्लाह तआला की कुछ महत्वपूर्ण विशेष्ताओं और गुनों का बयान इन आयतों से होता हैं।
الله لا اله إلا هو , الحيّ القيوم , لا تأخذه سنة و لا نوم , له ما في السموات وما في الأرض , من ذالّذي يشفع عنده إلا بإذنه , يعلم ما بين أيديهم وما خلفهم , ولا يحيطون بشيء من علمه إلا بما شاء , وسع كرسيّه السموات والأرض , ولا يؤده حفظهما , وهو العلي العظيم, لااكراه في الدين , قد تبين الرشد من الغيّ ,فمن يكفر بالطاغوت ويؤمن بالله فقد استمسك بالعروة الوثقى , لا انفصام لها , والله سميع عليم
इस आयत का अर्थः अल्लाह वह जीवन्त शाश्वत सत्ता, जो सम्पूर्ण जगत् को सँभाले हुए है, उस के सिवा कोई पुज्य नही हैं। वह न सोतो और न उसे ऊँघ लगती है। ज़मीन और आसमानों में जो कुछ है, उसी का है। कौन है जो उस के सामने उसकी अनुमति के बिना सिफारिश कर सके ? जो कुछ बन्दों के सामने है उसे भी वह जानता है और जो कुछ उस से ओझल है, उसे भी वह जानता है और उसके ज्ञान में से कोई चीज़ उनके ज्ञान की पकड़ में नहीं आ सकती, यह और बात है कि किसी चीज़ का ज्ञान वह खुद ही उनको देना चाहे। उसका राज्य आसमानों और ज़मीन पर छाया हुआ है और उनकी देख रेख उसके लिए थका देने वाला काम नहीं है। बस वही एक महान और सर्वोपरि सत्ता है , दीन ( धर्म) के मामले में कोई जोर ज़बरदस्ती नहीं है। सही बात गलत विचारों से अलग छाँटकर रख दी गई है। अब जिस किसी ने बढ़े हुए फसादी का इनकार करके अल्लाह को माना, उसने एक ऐसा मज़बूत सहारा थाम लिया जो कभी टूटने वाला नही और अल्लाह सब कुछ सुनने वाला और जानने वाला है। ( सूरः अल- बकराः 256)
अल्लाह तआला ही तने तन्हा संसार और उसकी हर वस्तु का मालिक और स्वामी है, उसी ने सम्पूर्ण वस्तु की रचना की है, वही सब को जीविका देता है, वही सब को मृत्यु देता है, वही सब को जीवित करता है। इसी चीज़ को याद दिलाते हुए अल्लाह तआला फरमाया है।
رب السموات و الأرض و مابينهما إن كنتم مؤقنين – لا إله إلا هو , يحي ويميت ربكم ورب آباءكم الأولين " [ الدخان
अर्थातः “ वह आकाशों और धर्ती का रब और हर उस चीज़ का रब जो आकाशों और धर्ती के बीच हैं यदि तुम लोग वास्तव में विश्वास रखने वाले हो, कोई माबूद उसके सिवा नही है। वही जीवन प्रदान करता है और वही मृत्यु देता है। वह तुम्हारा रब है और तुम्हारे उन पुर्वजों का रब है जो तुम से पहले गुज़र चुके हैं।” (सूरः दुखान)
इसी तरह अल्लाह तआला को उनके नामों और विशेष्ताओं में एक माना जाऐ, और अल्लाह के गुनों और विशेष्ताओं तथा नामों में कोई उसका भागिदार नही है।
इसी तरह अल्लाह के इन विशेष्ताओं और गुनों को वैसे ही माना जाऐ जिस तरह अल्लाह ने उसको अपने लिए बताया है या अल्लाह के नबी (अलैहिस्सलातु वस्सलाम) ने उस विशेष्ता के बारे में खबर दिया है और उन विशेष्ताओं और गुनों को न माना जाऐ जिस विशेष्ता का इन्कार अल्लाह ने अपने से किया है या अल्लाह के नबी (अलैहिस्सलातु वस्सलाम) ने उस विशेष्ता का इन्कार किया है, जैसा कि अल्लाह तआला का कथन पवित्र कुरआन में है।
" ليس كمثله شيء وهوالسميع البصير "
“ अल्लाह के जैसा कोई नही है और अल्लाह तआला सुनता और देखता है।” ( सूरः शूराः 42)
इस लिए अल्लाह के सिफात और गुनों को वैसे ही माना जाऐ जैसा कि अल्लाह ने खबर दिया है या उसके नबी (अलैहिस्सलातु वस्सलाम) ने खबर दिया है। न ही उस सिफात के अर्थ को बदला जाए और न ही उसके अर्थ का इनकार किया जाए और न ही उस सिफात की कैफियत बयान की जाए और न ही दुसरे किसी वस्तु से उसकी उदाहरण दी जाए, बल्कि यह कहा जाए कि अल्लाह तआला सुनता है, देखता है, जानता है, शक्ति शाली है जैसा कि अल्लाह के शान के योग्य है, वह अपनी विशेष्ता में सम्पूर्ण है। कोई भी वस्तु उस जैसा नही हो सकता और न ही उस के विशेष्ता में भागिदार हो सकता है।
इसी तरह उन सर्व विशेष्ताओं और गुनों को अल्लाह से इन्कार किया जाए जिस का इन्कार अल्लाह ने अपने नफ्स से किया है या अल्लाह के नबी (अलैहिस्सलातु वस्सलाम) ने उस सिफत का इन्कार अल्लाह से किया है। यह आस्था रखते हेतु कि इस सिफत के विपरित सिफत में अल्लाह सम्पूर्ण और कमाल को है और जिस शब्द से अल्लाह के नाम या विशेष्ताओं में कमी या खराबी पाया जाए तो उसका इन्कार अनिवार्य है। जैसाकि अल्लाह तआला का आज्ञा है।
و لله الأسماء الحسنى فادعوه بهاوذرواالذين يلحدون في أسمائه سيجزون ما كانوايعملون [الأعراف:180
अर्थातः अल्लाह अच्छे नामों का अधिकारी है। उसको अच्छे ही नामों से पुकारो और उन लोगों को छोड़ दो जो उसके नाम रखने में सच्चाइ से हट जाते है, जो कुच्छ वह करते हैं वह उसका बदला पा कर रहेंगे।
अल्लाह तआला की विशेष्ता दो तरह की है।
(1) अल्लाह की व्यक्तिगत विशेष्ताः अल्लाह तआला इस विशेष्ता से हमेशा से है और हमेशा रहेगा, उदाहरण के तौर पर , अल्लाह का ज्ञान , अल्लाह का सुनना , देखना , अल्लाह की शक्ति , अल्लाह का हाथ, अल्लाह का चेहरा, आदि और इन विशेष्ता को वैसे ही माना जाए जैसा कि अल्लाह तआला के योग्य है और न ही इन विशेष्ताओं की अर्थात को परिवर्तन की जाए और न ही इन विशेष्ताओं के अर्थात का इन्कार की जाए और न ही इन विशेष्ताओं को दुसरे किसी वस्तु से उदाहरण दी जाए और न ही इन विशेष्ताओं की अवस्था या हालत बयान की जाए।
(2) अल्लाह की इख्तियारी विशेष्ताः यह वह विशेष्ता है जो अल्लाह के इच्छा और इरादा पर निर्भर करता है। यदि अल्लाह चाहता है तो करता और नही चाहता तो नही करता, उदाहरण के तौर पर यदि अल्लाह तआला किसी दास के अच्छे काम पर प्रसन्न होता है तो किसी दास के बुरे काम पर अप्रसन्न होता है, किसी दास के अच्छे काम से खुश को कर उसे ज़्यादा रोज़ी देता है तो किसी के बदले को परलोकिक जीवन के लिए सुरक्षित कर देता है जैसा वह चाहता है करता है आदि ।
इसी लिए केवल उसी की पूजा और उपासना की जाए। उस की पूजा तथा इबादत में किसी को भागिदार न बनाया जाए। अल्लाह तआला ने लोगों को अपनी इन नेमतों को याद दिलाते हुए पूरे मानव को अपनी पूजा का आज्ञा दिया है।
ياأيهاالناس اعبدوا ربكم الذي خلقكم و الذين من قبلكم لعلكم تتقون- الذي جعل لكم الأرض فراشا و السماء بناء وانزل من السماء ماء فأخرج به من الثمرات رزقا لكم فلا تجعلوا لله أندادا وأنتم تعلمون " [البقرة: 22
अर्थातः "लोगों , पूजा करो अपने उस रब (मालिक) की जो तुम्हारा और तुम से पहले जो लोग हूऐ हैं उन सब का पैदा करने वाला है। तुम्हारे बचने की आशा इसी प्रकार हो सकती है। वही है जिसने तुम्हारे लिए धर्ती को बिछौना बिछाया, आकाश की छत बनाई, ऊपर से पानी बरसाया और उसके द्वुवारा हर प्रकार की पैदावार निकाल कर तुम्हारे लिए रोजी जुटाई, अतः जब तुम यह जानते हो तो दुसरों को अल्लाह का समक्ष न ठहराऔ "
जो लोग आकाश एवं धरती के मालिक को छोड़ कर मृतक मानव, पैड़, पौदे, पथरों और कम्ज़ोर वस्तुओं को अपना पूज्य बना लेते हैं जो कोई भी काम करने की शक्ति नही रखते बल्कि वह खुद ज़रूरत मन्द हैं कि लोग उनकी सेवा करे और उसका खयाल रखे जैसा कि अल्लाह तआला ने एक उधाहरण के माध्यम से लोगों को समझाया है।
ياأيهاالناس ضرب مثل فاستمعوا له ان الذين تدعون من دون الله لن يخلقوا ذبابا ولو اجتمعوا له وأن يسلبهم الذباب شيئا لا يستنقذوه منه- ضعف الطالب والمطلوب "[ الحج:73
हे लोगो ! एक मिसाल दी जा रही है, ज़रा ध्यान से सुनो, अल्लाह के सिवाय तुम जिन जिन को पुकारते रहे हो वे एक मक्खी तो पैदा नहीं कर सकते अगर मक्खी उन से कोई चीज़ ले भागे तो यह उसे भी उस से छीन नहीं सकते। बड़ा कमज़ोर है माँगने वाला और बहुत कमज़ोर है जिस से माँगा जा रहा है।
धरती और आकाश की हर चीज़ को अल्लाह तआला ही ने उत्पन किया है। इन सम्पूर्ण वस्तु को वही रोज़ी देता है, सम्पूर्ण वस्तु में वही तसर्रुफ करता है। तो यह बिल्कुल बुद्धि के खिलाफ है कि कुछ लोग अपने ही जैसों या अपने से कमतर की पुजा और उपासना करे, जब कि वह भी उनही की तरह ज़रूरतमन्द और मुह्ताज है। जब मख्लूक में से कोइ भी सच्चा माबूद का हक्दार नही है तो वही इबादत का हक्दार हुआ जिस ने इन सारी चीज़ों को पैदा किया है और वह केवल अल्लाह तआला की ज़ात है जो हर कमी और ऐब से पवित्र है।
अल्लाह तआला कहाँ है ?
अल्लाह तआला आकाश के ऊपर अपने अर्श (राजगद्दी) पर है। जैसा कि अल्लाह तआला का कथन है।
" (الرحمن على العرش استوى " ( سورة طه: 5
इस आयत का अर्थः वह करूणामय स्वामी ( जगत के) राज्य सिंहासन पर विराजमान है।
यही कारण है कि प्रत्येक मानव जब बहुत कठिनाई तथा संकट में होता है तो वह आकाश की ओर देखते हुए प्राथना करता है कि ऐ ईश्वर तू मुझे इस संकट तथा परेशानी से निकाल दे और बार बार उस की निगाह आसमान की ओर उठती है। किन्तु जब वह खुशहाली में होता तो उसे छोड़ कर अन्गिनित द्वारों का चक्कर काटता है और अपने व्यक्तिगत को रुसवा तथा ज़लील करता है।
गोया कि हर मानव का हृदय कहता है कि ईश्वर ऊपर है परन्तु रितिरेवाज के चक्कर में अपने वास्तविक पालनहार को छोड़ कर बेजान वस्तुओं की भक्ति में ग्रस्त है जिस का उसे लाभ प्राप्त न होगो और नुक्सान एवं हाणि उठाएगा।
अल्लाह तआला हम सब को वास्तविक घाटा और सम्पूर्ण प्रकार के हाणि से सुरक्षित रखे। आआमी।।।।।।।न

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011
अच्छे आचरण के लिए महत्वपूर्ण विशेष्ता
इस्लाम ने अच्छे आचरण और स्वभाव वाले व्यक्तियों को उच्च स्थान पर स्थापित किया है। उत्तम व्यवहार एवं सुन्दर आचार एक आदर्श समाज की निर्माण के लिए ईंट का काम करती है और सुन्दर संस्कृति की निर्माण के लिए ठोस नीव है। अच्छे व्यवहारिक व्यक्ति उसी समय माना जाएगा जब उस व्यक्ति के अन्दर कुछ महत्वपूर्ण विशेष्ता पाई जाए। बहुत सारे खुबियों का मालिक हो, तब ही वह अच्छे स्भाव वाला कहलाएगा और लोगों के पास उसी समय वह आदर- सम्मान वाला माना जाएगा जब वह इन अच्छे स्भाव का मालिक होगा।
(1) सत्य बोलता हो और सच बोलने वालों को पसन्द करता हो, क्यों कि सत्य बोलना एक ऐसा सुन्दर गुन है जिसे प्रत्येक काल में सम्मानजनक माना गया है। नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को नबी बनाए जाने से पहले ही समुदाए वाले, मक्का वाले, बहुत सच्चा और अमानतदार के उपाधि से पुकारते थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का बड़े से बड़ा विरोधि और बड़े से बड़ा शत्रु भी आप को कभी झुट बोलने का आरोप न लगाया और आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के सच्चा होने की गवाही दी है। जैसा कि रूम के राजा हिरक़ल के साम्ने अबू सुफ्यान (रज़ि अल्लाहु अन्हु) इस्लाम स्वीकार करने से पहले आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के सच्चा होने की गवाही दी। अल्लाह तआला ने सर्व मानव को सच बोलने वालों का साथ देने का आदेश दिया है। अल्लाह तआला का कथन है। " ऐ लोगों जो ईमान लाए हो, अल्लाह से डरो और सच्चे लोगों का साथ दो, " ( अत-तौबाः 119)
इसी प्रकार जो लोग हमेशा सच बोलते हैं और सच बोलने वालों का साथ देते हैं तो ऐसे लोग अल्लाह के पास सच्चे लिख दिये जाते हैं। अच्चे से ज़रा नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के कथन पर विचार करें। " बैशक सच्चाइ नेक रास्तों की तरफ मार्ग दर्शन करती है, और नेकियाँ जन्नत की ओर ले जाती है और मानव हमेशा सच बोलता है यहां तक कि अल्लाह के पास सच्चा लिख दिया जाता है " ( )
गोया कि सच बोलना, सत्य के रास्ते पर चलना, अच्चे आचार के भाग में से एक भाग है।
(2) नर्म हृदय वाला होना, सद स्वभाव में से है कि मानव एक दुसरे के साथ कृपाशील हो, एक दुसरे पर दया करे, हमारे प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) बहुत ज़्यादा दयावान और कृपा करने वाले थे। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का व्यवहार प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जैसा था। गरीब हो, या धनवान, समुदाय का सरदार हो, या आम जनता, प्रत्येक के साथ कृपा का व्यवहार करते थे। व्यवहार में किसी में कोई अन्तर नही करते थे। अल्लाह तआला ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के इसी दया एवं कृपा को याद दिलाया है। अल्लाह तआला का कथन है, ऐ नबी! यह अल्लाह की दयालूता है कि तुम उन लोगों के लिए बहुत नर्म स्भाव के हो, यदि कहीं, तुम क्रूर स्भाव, और कठोर हृदय के होते तो यह सब तुम्हारे आस- पास से छंट जाते, तो उन की गलतियां माफ करो, उन के लिए अल्लाह से क्षमा की दुआ करो और धर्म के कार्य में उन्को भी प्रामर्श में सम्मिलित रखो, " ( आलि- इम्रान- 159)
प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की दयालूता का एक उदाहरण देता हूँ। कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) अपने साथियों के साथ मस्जिद में बैठे हुए शिक्षा दे रहे थे। इसी बीच एक गाँव-खेड़ा का रहने वाला आया और मस्जिद के एक किनारे में पैशाब करने लगा। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के साथी उठे ताकि उस गाँव वाले को डान्टे डप्टे, बुरा भला कहे, परन्तु रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने अपने साथियों को मना फरमाया और कहा उस के पैशाब की स्थान पर एक डोल पानी डाल दो, बैशक तुम्हें आसानियाँ करने वाला बना कर भेजा गया है और सख्ती करने वाला बना कर नही भेजा गया और आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने बड़े प्रेम से उस आदमी को बुला कर कहा, यह मस्जिद इस लिए नही बनाइ गई कि तुम पैशाब करो, बल्कि अल्लाह की इबादत, और नमाज़ पढ़ने के लिए बनाइ गई है। प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के सेवक अनस बिन मालिक कहते हैं कि मैं ने रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की दस वर्ष तक सेवा की परन्तु आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने कभी भी मुझे डांटा नही, और मैं ने कभी आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के कोइ काम में गलती कर दिया तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने यह नहीं कहा कि तुम ने ऐसा क्यों किया? और कभी आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का कोइ काम न किया तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने यह नहीं कहा कि तुम ने ऐसा क्यों नही किया ?, और रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) सब लोगों में सब से अधिक स्भाव के थे। ( सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)
(3) क्षमा एवं माफीः प्रत्येक मानव से गलती , भूल- चुक होती है, इस लिए अपने अधीन और सहायकों एवं नौकर चाकर की गलती- भुल-चुक को माफ कर देना भी अच्छे आचरण, स्भाव तथा उत्तम व्यवहार में आऐगा, रसूल मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) सद्स्भाव के अतिउत्तम स्थान पर स्थापित थे, ज़रा याद करें कि रसूल मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को मक्का वासियों ने कितना सताया, बहूत ज़्यादा अत्याचार किया, आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के साथियों को हर प्रकार से परिशान किया, परन्तु जब अल्लाह तआला ने आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को मक्का वासियों पर जीत दी, आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का बड़ा से बड़ा शत्रू भी आप के कब्ज़े में आ चुका था तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने सब को माफ कर दिया, अपने जानी दुश्मनों से भी कुछ न कहा, बल्कि वह ऐतहासिक वाक्या कहा जिसे इतिहास ने सुनह्रे शब्दों से लिख दिया, " आज तुम पर कोइ अत्याचार नही, कोइ भर्त्सना नही, बल्कि जाओ, तुम सब स्वतंत्र हो, "
आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने कभी भी आप पर अत्याचार या अशुद्ध व्यवहार करने वालों से बद्ला न लिया बल्कि उन की कष्टाओं, यातनाओं को सहते रहे और उन्हें क्षमा करते रहे। अनस (रज़ी अल्लाह अन्हु) कहते हैं कि, मैं नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के साथ जा रहा था आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) एक मोटी चादर ओढ़ रखी थी, अचानक एक देहाती आया और उस ने आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की चादर पकड़ कर बहुत शक्ति से खींचा कि मैं ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के गरदन मुबारक पर चादर के निशान देखा, फिर उस देहाति ने कहा, ऐ मोहम्मद! तुम उस धन में से मुझे देने का आदेश दो जो अल्लाह ने तुम्हें दे रखा है, आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) उस की ओर मुड़े, और मुस्कुराए और उसे धन-दौलत देने का आदेश दे दिया " ( सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)
आप ने देखा, किस प्रकार उस देहाती ने आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के साथ दुर्व्यवहार से पेश आया परन्तु आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) न उस दुर्व्यवहार का शुद्ध व्यवहार से जवाब दिया। उसे क्षमा कर दिया और न क्रोध हुए, और न ही उसे डांटा डपता, बल्कि उसे धन-दौलत दे कर भेज दिया, प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के इसी शुद्ध व्यवहार से प्रभावित हो कर लोग बड़ी संख्या में इस्लाम स्वीकार लेते थे।
(4) दान शीलताः दान शीलता एक ऐसा गुण और खूबी है जो अच्छे आचार तथा व्यवहार की पूष्ठी करता है। मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) भी बहुत ज़्यादा दान शील थे। जैसा कि जाबिर बिन अब्दुल्लाह बयान करते हैं कि" जब भी रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से कुछ मांगा गया तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने इनकार न किया," ( सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)
सुहैल बिन सअद (रज़ी अल्लाह अन्हु) कहते हैं कि, एक महिला नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के पास एक चादर ले कर आइ और कहा, ऐ अल्लाह के रसूल (संदेष्ठा)! यह आप के पहन ने के लिए है। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उसे स्वीकार कर लिया क्यों कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को उसकी अवश्यकता थी। आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उसे पहन भी लिया। कुछ देर के बाद एक आदमी ने कहा, ऐ अल्लाह के रसूल (संदेष्ठा)! यह चादर बहुत सुन्दर है। यह आप मुझे दे दीजिये, आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उत्तर दिया , ठीक है। इस के बाद जब रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) वहां से चले गये तो दुसरे सहाबा (रज़ी अल्लाह अन्हुम) उस आदमी से कहने लगे कि तुम्ने ऐसा क्यों किया ? तुम को मालूम है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) कोइ चीज़ मांगने पर इनकार नही करते और प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को इस चादर की ज़रूरत थी, तो उस आदमी ने कहा, मैं प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के पहन ने की बरकत की आशा रखता हूँ, और मैं इसी कपड़ा में दफनाया जाऊंगा,( )
(5) न्याय और बराबरीः इसी तरह अच्छे आचरण के गुणों में से है कि सब लोगों के बीच न्याय किया जाए और न्याय में गरीब और धनीवान में अन्तर न किया जाए , रिश्तेदार और गैर रिश्तेदार में अन्तर न किया जाए, और अपने धर्म तथा दुसरे धर्म वालों में अन्तर न किया जाए बल्कि सबूतों, गवाहियों, प्रमाणों की रोशनी में न्याय के साथ फेसला किया जाए। इसी तरह का किस्सा मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन में आया कि एक मुस्लिम और यहुदी ( गैर-मुस्लिम) के बीच किसी चीज़ में झगड़ा हो गया और दोनों ने न्याय के लिए मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के पास आये। दोनों की बात सुन ने के बाद, आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फसला यहुदी ( गैर-मुस्लिम) के पक्ष में दिया ।
अल्लाह तआला ने सर्व मानव को आदेश दिया कि लोगों के बीच न्याय किया जाए, न्याय की बात कही जाए । अल्लाह का कथन है, " और जब बात कहो, इन्साफ की कहो चाहे मामला अपने नातेदार ही का क्यों न हो " ( अल- अन्आमः152)
इसी तरह विरोधी या शत्रु के बीच भी न्याय किया जाए, दुश्मनी एवं शत्रुता न्याय करने से मानव को नही रोके जैसा कि अल्लाह तआला का आज्ञा है। " ऐ लोगो जो ईमान लाए हो, अल्लाह के लिए औचित्य पर कायम रहने वाले और इनसाफ की गवाही देने वाले बनो, किसी गिरोह की दुश्मनी तुमको इतना उत्तेजित न कर दे कि इनसाफ से फिर जाओ। इनसाफ करो, यह ईशभक्त और विनम्रता के अधिक अनुकुल है। अल्लाह से डरकर रहो, जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसे पूरी तरह जानता है।" ( अल- माइदाः 8)
कोइ भी मानव उसी समय उत्तम आचार वाला माना जाएगा जब वह प्रत्येक के साथ न्याय और इनसाफ करे, अपने आप के साथ, अपने माता पिता से साथ, अपने संतान के साथ, अपने पत्नी के साथ, अपने रिश्तेदार और नाते दार के साथ, अपने समाज के साथ, अपने मुल्क, देश के साथ ताकि वह अच्छे आचरण वालों में उसका शुमार हो,।
इसी तरह अच्छे आचरण में से है कि लोगों के भेदों को छुपाया जाए, लोगों के राज़ों को सार्वजनिक न किया जाए। लोगों के व्यक्तिगत खराबियों का प्रचार न किया जाए। बल्कि उसे छुपाया जाए ताकि अल्लाह तआला क़ियामत के दिन इस संसार में लोगों की खराबियों को छुपाने वालों की खराबियों का छुपायेगा। उस के अपराधों तथा पापों को क्षमा करेगा। अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया " जो व्यक्ति किसी मुस्लिम के खामियों को छुपाएगा तो अल्लाह तआला क़ियामत के दिन उस के खामियों को छुपाऐगा "
इस के अलावा भी कुछ अच्छे गुन हैं जिस को अपनाने वालों की प्रशंसा बयान किया जाता है और ऐसे व्यक्तियों को अच्छे आचरण वाला माना जाता है।
मंगलवार, 25 जनवरी 2011
गणतंत्र दिवस
आज 26 जनवरी ऐतिहासिक दिन है जिस दिन प्रत्येक भारतीय के हृदय में देश भक्ति की लहरें उठता है। यही वह दिन है जब जनवरी 1930 में लाहौर में पंडित जवाहर लाल नेहरु ने तिरंगा फहराया था और स्वतंत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की घोषणा की थी।
26 जनवरी 1950 वह दिन था जब भारतीय गणतंत्र और इसका संविधान प्रभावी हुए। यही वह दिन था जब 1965 में हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया।
इस अवसर के महत्व के दर्शान के लिए हर वर्ष गणतंत्र दिवस पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, और राजधानी, नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के समीप रायसीना पहाड़ी से राजपथ पर गुजरते हुए इंडिया गेट तक और बाद में ऐतिहासिक लाल किले तक शानदार परेड का आयोजन किया जाता है।
इस लिए हम आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने सब भारतीयों को शुभ कामनाए देते हैं और देश की प्रगति और तरक्की के लिए दुआ करते हैं। सब देशवासियों से बिन्ती करते हैं कि भारत की प्रगति, उत्पादन, तरक्की और देश की छवी को सुन्दर से अतिसुन्दर करने के लिए मिल जुल कर काम करें और उन लोगों का बाइकाट करें जो हमारे देश को बांटने का काम करते हैं और भारत की प्रगती के रास्ते में रोड़ा अटकाते है और आतंकवादी के रूप में हमारे प्रिय देश को लहुलहान करते हैं।
सफर का महीना ( अपशकुन)
इस्लामिक महीनों में से एक महिने का नाम सफर है जो केलन्डर सूची के अनुसार दुसरा महीना है। इस महीने को सफर इस लिए कहा जाता है क्यों कि इस्लाम से पहले अरब वासियों दुसरे समुदाय पर आक्रमण करते थे और सब कुछ लूट लेते और कुछ भी न छोड़ते थे, इसी लिए इस महीने को सफर कहा जाता था और अरब वासियों इस महीने में दो बड़े अप्राध में ग्रस्त थे।
पहलाः इस महीने को अपने स्वार्थ के कारण आगे – पीछे कर लेते थे।
दुसराः इस महीने को मानते थे।
इस्लाम ने पूर्व अरबवासियों के दोनों कार्यों का बहुत ज्यादा खंडन किया है और एक साफ सुथ्रा मन्त्र अल्लाह पर विश्वास पेश किया है जो हर प्रकार से पवित्र और लाभदायक है।
पहलाः इस्लाम से पहले अरब वासियों सफर के महीने को अपने स्वार्थ के कारण आगे – पीछे कर लेते थे जिस महीने को अल्लाह तआला ने आदर- सम्मान वाला बनाया था, उस में पूर्व अरबवासी उलट फेर कर देते थे। अल्लाह ने उसी उलट फेर की निति को अशुद्ध करार किया। सफर का महीना वर्ष के बारा महीने में से दुसरा महीना है। अल्लाह तआला के पास उन में से चार महीने आदर ( हुरमत वाले) हैं। जैसा कि अल्लाह तआला का कथन है , ” वास्तविकता यह है कि महीनों की संख्या जब से अल्लाह ने आसमान और जमीन की रचना की है, अल्लाह के लेख में बारह ही है और उन में से चार महीने आदर के (हराम) हैं, यही ठीक नियम है, अतः इन चार महीनों में अपने ऊपर ज़ुल्म न करो, ” ( अल- तौबाः 36 )
इसलाम से पूर्व अरबवासी इस चार महीनों के आदर ( हुरमत) को जानते थे और उस के अनुसार अमल करने का प्रयास भी करते थे परन्तु अपने आर्थिक स्वाद के लिए मुहर्रम महीने को सफर महीने से बदल देते थे और कभी सफर के स्थान पर मुहर्रम महीने से परिवर्तन कर देते थे। अल्लाह तआला ने मुश्रिकीन (इसलाम से पूर्व अरब वासी) के इसी निति का खंडण किया है और खुले शब्दों में मानव को आदेश दे दिया कि तुम इस महीनों में उलट फेर करके अपने ऊपर अत्याचार न करो, अल्लाह तआला ने जो नियम बना दिया है उस में संशोधन नही हो सकता यदि जो संशोधन करने का प्रयास करेगा वह अपने ऊपर ज़ुल्म करेगा। यदि कोइ मानव महीने की उलट फेर करता है तो उसे कोइ लाभ तो न होगा बल्कि वास्तविक घाटा उठाएगा।
दुसरी बड़ी खलती जो पूर्व अरब वासी इस महीने में करते थे कि वह लोग सफर महीने को अपशकुन मानते थे। बल्कि आज के भी बहुत से लोग सफर के महीने को अपशकुन मानते हैं और बहुत सा वह काम करते हैं जो शिर्क के सूची में आता है। अपशकुन कहते हैं ” कोइ व्यक्ति किसी काम करने जा रहा हो और उसी समय बिल्ली रास्ता काट दे, या किसी नापसन्द व्यक्ति को देख ले, या शीशा गिर कर टूट जाए तो अपशकुन माना जाए कि अब हमारा यह काम न होगा और उस काम को न किया जाए।
अल्लाह तआला के आज्ञा के अनुसार हर वस्तु अपने अन्जाम को पहुंचती है। किसी भी मख्लूक (वस्तु) के पास उस चीज को रोकने की शक्ति नही, यदि कोइ व्यक्ति शक्ति उस चीज में मान कर वह काम नही करता तो उसने अल्लाह तआला से विश्वास हटा कर बन्दों को लाभ या हाणी का मालिक मानता है तो यही शिर्क है। प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने इस अपशकुन से खुले शब्दों में मना फरमाया है
” عن أبي هريرة قال : قال رسول الله صلى الله عليه وسلم : ” لا عدوى ولا طيرة ولا هامَة ولا صَفَر وفر من المجذوم كما تفر من الأسد ” رواه البخاري
अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाह अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया ” छूत वाला रोग स्वयं नही लगता, और न ही अपशकुन होता, और न उल्लू के बोलने कोई फरक पड़ा, और न ही सफर महीने का असर है और तुम कोढ़ी से वेसे भागो जेसे शेर से भागते हो ” ( सही बुकारी)
उक़बा बिन आमिर (रज़ी अल्लाह अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के सामने शुभ शकुन का जिकर आया तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया ” शुभ शकुन अच्छी चीज़ है और मुसलमान को अपशकुन किसी काम से नही रोकती, जब तुम में से कोइ अप्रिय चीज़ देखे तो कहे, ऐ अल्लाह ! तेरे सिवा कोई भलाई लाने वाला नही, और न ही तेरे सिवा कोई बुराई दूर कर सकता है और न ही तेरे सिवा किसी को शक्ति तथा ताकत है ” ( अबी दाऊद )
अब्दुल्लाह बिन मस्ऊद (रज़ी अल्लाह अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया ” अपशकुन शिर्क है, अपशकुन शिर्क है, (अब्दुल्लाह बिन मस्ऊद (रज़ी अल्लाह अन्हु) कहते है) , हम में से प्रत्येक व्यक्ति के जहन में इस प्रकार क चिन्ता आता है परन्तु अल्लाह पर विश्वास और भरोसा से यह चीज समाप्त होजाती है ” ( सुनन अबी दाऊद व सुनन तिर्मिजी)
अब्दुल्लाह बिन अम्र बिन आस (रज़ी अल्लाह अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया ” जिसे अपशकुन ने किसी काम से रोक दिया तो उसने शिर्क किया।…. ( मुस्नद अहमद )
इसी तरह किसी महीला से अपशकुन लेना या पक्षी से अपशकुन लेना भी शिर्क के सुची में आएगा क्यों इन चीजों में कुछ भी शक्ति नही कि किसी को लाभ या नुक्सान पहुंचाए। फायदे या लाभ का वास्तविक मालिक एल्लाह तआला है। अल्लाह जिसे चाहे लाभ पहुंचाए और जिसे चाहे नुक्सान पहुंचाए फिर हम अपने जैसे किसी मख्लूक को उस चीज़ का दोषी क्यों ठहराए जिसा का वह मालिक नही।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?
महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ? महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ? महापाप (बड़े गुनाह) प्रत्येक वह कार्य जिस का पाप बहुत ज़्य...
-
इस्लाम ने महिलाओं को जो अधिकार दिया है, जो आदर–सम्मान किया है पूरी दुनिया वाले उस जैसा दे ,यह तो दूर की बात है, उस के निकट भी नहीं पहुंच...
-
माता-पिता के हुक़ूक़ प्रेम एक विचित्र मनोभाव है। इसी मनोभाव के कारण मनुष्य मुश्किल से मुश्किल काम को सरलतापूर्वक कर ले जाता है। इसी अनुराग क...
-
रमज़ान महीने में एक रात ऐसी भी आती है जो हज़ार महीने की रात से बेहतर है जिसे शबे क़द्र कहा जाता है। शबे क़द्र का अर्थ होता है " सर्वशेष...