बुधवार, 26 दिसंबर 2012

जन्नत में पाइजाने वाली नेमतें




जन्नत बहुत ही ज़्यादा आकर्शक ,सुन्दर और सुख-चैन का स्थान है, जिस में प्रवेश होने के पश्चात मानव को किसी भी प्रकार के कष्ठ , परेशानी, मृत्यु से ग्रस्त नहीं होना पड़ेगा। आकाश से एक पुकारने वाला कहेगा। जैसा कि सही हदीस में निवारण हुआ है।

ينادي مناد : إن لكم أن تصحوا فلا تسقموا أبدا . وإن لكم أن تحيوا فلا تموتوا أبدا . وإن لكم أن تشبوا فلا تهرموا أبدا. وإن لكم أن تنعموا فلا تبأسوا أبدا فذلك قوله عز وجل:{ ونودوا أن تلكم الجنة أورثتموها بما كنتم تعملون} [ 7 / الأعراف / 43 ]. (+%D9%85%D9%88%D9%82%D8%B9+%D8%A7%D9%84%D8%AF%D8%B1%D8%B1+%D8%A7%D9%84%D8%B3%D9%86%D9%8A%D8%A9+-+%D8%A7%D9%84%D9%85%D9%88%D8%B3%D9%88%D8%B9%D8%A9+%D8%A7%D9%84%D8%AD%D8%AF%D9%8A%D8%AB%D9%8A%D8%A9+-+%D9%85%D9%86+%D8%AD%D8%AF%D9%8A%D8%AB+%D8%A3%D8%A8%D9%88+%D9%87%D8%B1%D9%8A%D8%B1%D8%A9((صحيح مسلم- رقم الحديث:2837)

रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः ″ एक पुकारने वाला पुकार कर कहेगा ! निः संदेह तुम लोग अब हमेशा स्वस्थ रहोगे तो कभी भी रोगी नहीं होगे, और निः संदेह तुम लोग अब हमेशा जीवित रहोगे तो कभी भी तुम्हें मृत्यु नहीं आएगी और निः संदेह तुम लोग अब हमेशा जवान रहोगे तो तुम्हें बुढ़ापा नहीं आऐगा और निः संदेह तुम लोग अब हमेशा ऐश-इश्रत से भरी हुइ जीवन में रहोगे, तुम्हें किसी प्रकार की निराशा नहीं होगी और अल्लाह तआला का कथन इसी पर दलालत करता है, जैसा कि पवित्र क़ुरआन में आया है। " और उन्हें आवाज़ दी जाएगी " यह जन्नत है, जिसके तुम वारिस बनाए गए। उन कर्मों के बदले में जो तुम करते रहे थे।" (सूरः अल-आराफ-43) (सही मुस्लिमः हदीस क्रमांकः 2837)
वास्तविक्ता तो यह कि कोई व्यक्ति जन्नत में उपस्थित वस्तुओं का दुनिया की वस्तुओं से अनुमान नहीं लगा सकता क्योंकि जन्नत में पाई जाने वाली चीज़े अत्यन्त सुन्दर और स्वादिष्ठ होगी, परन्तु उन वस्तु को समझने में सरलता के लिए कुछ चीज़े निवारण किया जाता है ताकि मुमिन का हृदय उसे प्राप्त करने की इच्छा करे और वह उसे पाने के लिए बहुत कोशिश और नेक अमल करे।
जन्नत में ऐसे अनूपम और गैर सादृश्य भवन और हवैली होंगी, जिसका दुनिया में उपस्थित होना असंभव है। परन्तु अल्लाह तआला जन्नत में अपने नेक दासों और भक्तों को बना कर देगा।

عَنْ أَبِي هُرَيْرَةَ (رضي الله عنه) قَالَ: قُلْنَا: يَا رَسُولَ اللَّهِ " أَخْبِرْنَا عَنِ الْجَنَّةِ، مَا بِنَاؤُهَا؟ قَالَ: الجنة بناؤها لبنة من فضة، ولبنة من ذهب، وملاطها المسك الأذفر، وحصباؤها اللؤلؤوالياقوت، وتربتها الزعفران، من يدخلها ينعم لا يبأس، ويخلد لا يموت، لا تبلى ثيابهم، ولا يفنى شبابهم " (الجامع الصغير للسيوطي ورقم الحديث: 3650)
अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि हम ने रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) से प्रश्न किया ! ऐ अल्लाह के रसूल! जन्नत में हवेली और ईमारत किस चीज़ की बनी होगी ? तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः " उसकी एक ईंट चांदी और दुसरी ईंट सोने की होगी और दोनों को जोड़ने के लिए सीमेंट कस्तूरी का होगा। उस के संग रेज़े मोती और नीलम के होंगे और उसकी मिट्टी केसर की होगी और जो कोई उस में प्रवेश हो गया वह हमेशा ऐश-इश्रत में रहेगा, कभी उसे किसी प्रकार का कष्ठ न होगा। हमेशा जीवित रहेगा, कभी उसकी मृत्यु न होगी। जन्नत वासियों के वस्त्र कभी पुराने न होंगे और नही उनकी जवानी समाप्त होगी।" (अल-जामिअ अस्सग़ीर – सीवतीः हदीस क्रमांकः 3650) 
इसी प्रकार जन्नत वासियों का पटवास और पटमंडप भी बहुत सुन्दर और हीरे और जवाहारात से सुसज्जित होंगे। जैसा कि हदीस में आया है।

أبو موسى الأشعري قال قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: " إن للمؤمن في الجنة لخيمة من لؤلؤة واحدة مجوفة طولها ستون ميلا , للمؤمن فيها أهل يطوف عليهم المؤمن فلا يرى بعضهم بعضا " ( صحيح مسلم  :رقم الحديث:  2838 )
अबू मूसा अश्अरी से वर्णित हैं कि रसूल  (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः ″ बेशक मूमिन के लिए जन्नत में एक ऐसा पटमंडप होगा जो हीरे को अन्दर से खूरच कर बनाया गया होगा। उस की लम्बाई साठ मील होगी। उस के पटमंडप में मूमिन की पत्नियाँ होंगी, वह हर एक पत्नी के पास जाऐगा परन्तु आपस में एक दुसरे को कोई देख नहीं सकेंगे। " (सही मुस्लिमः हदीस क्रमांकः 2838)
जन्नत में जन्नतवासी अपने कर्मों और कर्तव्य के अनुसार विभिन्न वर्ग में होंगे। कोई बहुत ही उच्च स्थान और बुलन्द दर्जे पर होगा, तो कोई उस से कुछ निचे पद पर होगा तो कुछ बहुत ही निचले दर्जे पर होगा। सही बुखारी में अबू सईद अल-खुद्री से वर्णन है कि रसूल  (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः ″
" إن أهل الجنة ليتراؤن أهل الغرف من فوقهم كما تتراؤن الكوكب الدري الغابر من الأفق من المشرق أو المغرب لتفاضل مابينهم قالوا يا رسول الله! تلك منازل الأنبياء لايبلغها غيرهم قال: بلى ! والذي نفسي بيده, رجال آمنوا بالله وصدقوا المرسلين " (صحيح البخاري , رقم الحديث: 3256)
बेशक जन्नतवासी बालकनी में रहने वाले दुसरे जन्नतियों को उन के बीच जन्नत के विभिन्न वर्ग में होने के कारण ऐसे देखेंगे जिस प्रकार तुम पूरब और पच्छिम में निकलने और डूबने वाले प्रकाशित सितारे को देखते हो, तो सहाबा किराम ने कहाः ऐ अल्लाह के रसूल! यह तो नबियों का नियुक्त स्थान है जहाँ केवल वही लोग बराजमान होंगे, साधारण व्यक्ति वहाँ तक कदापि नहीं पहुंच सकता, तो रसूल ने उत्तर दिया है। हाँ , उस ज़ात की क़सम जिसके हाथ में मेरी प्राण है, यह वह साधारण लोग होंगे जिन्हों ने अल्लाह पर ईमान लाए और रसूलों की तस्दीक(पुष्ठी) की।" ( सही बुखारी, हीदीस क्रमांकः 3256)
जन्नतवासी अपने नेक कर्मों के अनुसार जन्नत में विभिन्न उच्च उच्च स्थान में होंगे जैसा कि क़ुरआन करीम याद रखने वालों से अल्लाह फरमाएगा। हदीस मुस्नद अहमद में मौजूद है।
" يقال لصاحب القرآن يوم القيامة اذا دخل الجنه اقرأ واصعد فيقرأ و يصعد بكل آية درجة حتى يقرأ آخر شيئ معه " ( مسند أحمد و صحيح الجامع للعلامة الألباني , رقم الحديث: 8121)
अबू सईद अल-खुद्री (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूल  (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः ″ क़ुरआन याद रखने और क़ुरआन के अनुसार अमल करने वाले व्यक्तियों से कहा जाएगा, जब वह जन्नत में दाखिल हो जाऐंगे। पढ़ते जाओ और जन्नत के उच्च पद पर चढ़ते जाओ और प्रत्येक आयत पर वह एक पद चढ़ते जाऐंगे, यहाँ तक कि वह अन्तिम आयत जो उसे याद होगा।"  (मुस्नद अहमदः और सहीहुल-जामिअ –अल्लामा अल्बानीः 8121)
परन्तु इतना ऊंचा स्थान उन व्यक्तियों को प्राप्त होगा जो क़ुरआन पढ़ते हैं और उसे याद करते हैं और उसे समझने की पूरी कोशीश करते हैं और समझ कर उसके अनुसार जीवन गुज़ारते हैं। इसी प्रकार जन्नत में 100 वर्ग होंगे और सब से सर्वशेष्ठ और महानतम पद वसीला का पद होगा। जो अल्लाह के अर्श के निचे होगा और यह स्थान केवल रसूल  (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) के लिए खास (विशेष) होगा। आप के अलावा किसी दुसरे अल्लाह के भक्त को यह उच्च स्थान प्राप्त न होगा। जैसाकि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः जब तुम मुअज़्ज़िन के आज़ान की आवाज़ सुनो तो वैसे ही कहो जैसा कि वह कहता है, फिर मुझ पर दरूद भेजो तो जिसने मुझ पर एक बार दरूद भेजेगा, अल्लाह उस पर दस बार दरूद भेजेगा फिर मेरे लिए अल्लाह से वसीला मांगो तो बेशक जन्नत में वह उच्च स्थान है जो अल्लाह के भक्तों में से किसी एक भक्त के लिए खास है और मुझे पूरी आशा है कि वह भक्त मैं ही होंगा। तो जिसने अल्लाह से मेरे लिए वसीला के स्थान की दुआ किया तो क़ियामत के दिन मेरी शिफारिश नसीब होगी।" (  )
जन्नत में जन्नतवासियों को अल्लाह बहुत सुन्दर सरूप देगा और उनकी सुन्दरता अधिक से अधिकतम कर दिया जाऐगा जैसा कि ..................................
 जन्नत में ऐसे खुशनुमा उद्यान होंगे , ऐसे आकर्शक बाग़ात होंगे जिन के निचे से नहरें बहती होंगी। जन्नत वासी आराम दह गद्दों और सोफों पर टेक लगा कर विश्राम कर रहे होंगे। अतिसुन्दर और बहुमूल्य वस्त्र पहने हुए होंगे। अल्लाह तआला ने इन वस्तुओं में से कुछ चीज़ों के प्रति इस आयत में बयान फरमाया है।
إِنَّ الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ إِنَّا لَا نُضِيعُ أَجْرَ مَنْ أَحْسَنَ عَمَلًا - أُولَٰئِكَ لَهُمْ جَنَّاتُ عَدْنٍ تَجْرِي مِنْ تَحْتِهِمُ الْأَنْهَارُ يُحَلَّوْنَ فِيهَا مِنْ أَسَاوِرَ مِنْ ذَهَبٍ وَيَلْبَسُونَ ثِيَابًا خُضْرًا مِنْ سُنْدُسٍ وَإِسْتَبْرَقٍ مُتَّكِئِينَ فِيهَا عَلَى الْأَرَائِكِ نِعْمَ الثَّوَابُ وَحَسُنَتْ مُرْتَفَقًا (سورة الكهف: 31)
" बेशक जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, तो निश्चय ही किसी ऐसे व्यक्ति का प्रतिदान हम अकारथ नहीं करते जिसने अच्छे कर्म किया हो, ऐसे ही लोगों के लिए सदाबहार बाग़ है। उनके नीचे नहरें बह रही होंगी। वहाँ उन्हें सोने के कंगन से आभूषित किए जाएँगे और वे हरे पतले और गाढ़े रेशमी कपड़े पहनेंगे और ऊँचे तख़्तों पर तकिया लगाए होंगे। क्या ही अच्छा बदला है और क्या ही अच्छा विश्रामस्थल! " (सूरः अल-कहफः 31)
और पवित्र क़ुरआन में दुसरे स्थान पर फरमायाः
إِنَّ اللَّهَ يُدْخِلُ الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ جَنَّاتٍ تَجْرِي مِنْ تَحْتِهَا الْأَنْهَارُ يُحَلَّوْنَ فِيهَا مِنْ أَسَاوِرَ مِنْ ذَهَبٍ وَلُؤْلُؤًا وَلِبَاسُهُمْ فِيهَا حَرِيرٌ (سورة الحج: 23)
“ निस्संदेह अल्लाह उन लोगों को, जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए, ऐसे बाग़ों में दाखिल करेगा जिनके नीचें नहरें बह रही होंगी। वहाँ वे सोने के कंगनों और मोती से आभूषित किए जाएँगे और वहाँ उनका वस्र रेशमी होगा ”   (सूरः हज्जः 23)
इसी तरह जन्नतवासी उत्तम रेशम के मख्मली गद्दों पर टेक लगाए विश्राम करेंगे। जैसा कि अल्लाह का कथन है।
مُتَّكِئِينَ عَلَىٰ رَفْرَفٍ خُضْرٍ وَعَبْقَرِيٍّ حِسَانٍ (سورة الرحمن: 76)
“ वे )जन्नत वासी) हरे रेशमी गद्दो और उत्कृष्ट् और असाधारण क़ालीनों पर तकिया लगाए होंगे।”  (सूरः अर-रहमानः 76)
दुसरी आयत में अल्लाह तआला ने जन्नत में विश्राम करने का दृश्य इस प्रकार बयान किया है।
فِيهَا عَيْنٌ جَارِيَةٌ - فِيهَا سُرُرٌ مَرْفُوعَةٌ - وَأَكْوَابٌ مَوْضُوعَةٌ - وَنَمَارِقُ مَصْفُوفَةٌ - وَزَرَابِيُّ مَبْثُوثَةٌ -
“ उसमें स्रोत प्रवाहित होगा - उसमें ऊँची-ऊँची मसनदें होगी - प्याले ढंग से रखे होंगे - गाव तकिए की पंक्तियां लगी होंगी - और हर ओर क़ालीने बिछी होंगी" (सूरः अल-ग़ाशियाः 16)
इसी प्रकार जन्नतवासी की सिवा के लिए वहाँ प्रत्येक प्रकार के फल फुरूट और पक्वान उपलब्ध होंगे और जिस चीज़ की इच्छा होगी, वह जन्नतवासियों को पैश किया जाऐगा।
जैसा कि अल्लाह तआला ने फरमाया है।
ادْخُلُوا الْجَنَّةَ أَنْتُمْ وَأَزْوَاجُكُمْ تُحْبَرُونَ - يُطَافُ عَلَيْهِمْ بِصِحَافٍ مِنْ ذَهَبٍ وَأَكْوَابٍ وَفِيهَا مَا تَشْتَهِيهِ الْأَنْفُسُ وَتَلَذُّ الْأَعْيُنُ وَأَنْتُمْ فِيهَا خَالِدُونَ - وَتِلْكَ الْجَنَّةُ الَّتِي أُورِثْتُمُوهَا بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَ - لَكُمْ فِيهَا فَاكِهَةٌ كَثِيرَةٌ مِنْهَا تَأْكُلُونَ – (سورة الزخرف- 73)
" तुम और तुम्हारे जोड़े भी, हर्षित होकर जन्नत में प्रवेश हो जाओ ! - उनके आगे सोने की तशतरियाँ और प्याले गर्दिश करेंगे और वहाँ वह सब कुछ होगा, जो दिलों को भाए और आँखे जिससे लज़्ज़त पाएँ। " और तुम उसमें सदैव रहोगे - यह वह जन्नत है जिसके तुम वारिस अपने उस कर्म के बदले हुए हो जो तुम करते थे। -  तुम्हारे लिए वहाँ बहुत से स्वादिष्ट फल है जिन्हें तुम खाओगे।" (सूरः अज़्ज़ुख़रूफः 73)
जन्नतवासियों को बहुत उत्तम मिठास, स्वादिष्ट चीज़ पिलाया जाऐगा। जैसा कि क़ुरआन करीम में अल्लाह तआला ने फरमाया है।
إِنَّ الْأَبْرَارَ يَشْرَبُونَ مِنْ كَأْسٍ كَانَ مِزَاجُهَا كَافُورًا - عَيْنًا يَشْرَبُ بِهَا عِبَادُ اللَّهِ يُفَجِّرُونَهَا تَفْجِيرًا (سورة الإنسان: 6)
“ निश्चय ही नेक लोग ऐसे जाम से पिएँगे जिसमें काफ़ूर का मिश्रण होगा - उस स्रोत का क्या कहना! जिस पर बैठकर अल्लाह के बन्दे पिएँगे, इस तरह कि उसे बहा-बहाकर (जहाँ चाहेंगे) ले जाएँगे”  (सूरः इन्सानः 6)
दुसरी आयत में इस स्वादिष्ट पीने वाली चीज़ों को अल्लाह तआला ने इस प्रकार बयान किया है।
وَيُطَافُ عَلَيْهِمْ بِآنِيَةٍ مِنْ فِضَّةٍ وَأَكْوَابٍ كَانَتْ قَوَارِيرَا - قَوَارِيرَ مِنْ فِضَّةٍ قَدَّرُوهَا تَقْدِيرًا - وَيُسْقَوْنَ فِيهَا كَأْسًا كَانَ مِزَاجُهَا زَنْجَبِيلًا - عَيْنًا فِيهَا تُسَمَّىٰ سَلْسَبِيلًا -(سورة الإنسان: 17)
“ और उनके पास चाँदी के बरतन और प्याले ग़र्दिश कराए जाएंगे - जो बिल्कुल शीशे हो रहे होंगे, शीशे भी चाँदी के जो ठीक अन्दाज़े करके रखे गए होंगे - और वहाँ वे एक और जाम़ पिएँगे जिसमें सोंठ का मिश्रण होगा - क्या कहना उस स्रोत का जो उसमें होगा, जिसका नाम सल-सबील है।”  (सूरः इन्सानः 18)
इसी तरह जन्नत में चार प्रकार की नहरें बह रही होंगी। जैसा कि अल्लाह तआला ने पवित्र क़ुरआन में फरमाया है।
" مَثَلُ الْجَنَّةِ الَّتِي وُعِدَ الْمُتَّقُونَ فِيهَا أَنْهَارٌ مِنْ مَاءٍ غَيْرِ آسِنٍ وَأَنْهَارٌ مِنْ لَبَنٍ لَمْ يَتَغَيَّرْ طَعْمُهُ وَأَنْهَارٌ مِنْ خَمْرٍ لَذَّةٍ لِلشَّارِبِينَ وَأَنْهَارٌ مِنْ عَسَلٍ مُصَفًّى وَلَهُمْ فِيهَا مِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِ وَمَغْفِرَةٌ مِنْ رَبِّهِمْ"  (سورة محمد: 15)
" उस जन्नत की उदाहरण, जिसका वादा अल्लाह के आज्ञापालण करने वालों से किया गया है, यह है कि ऐसे पानी की नहरें होगी जो प्रदूषित नहीं होता। और ऐसे दूध की नहरें होंगी जिसके स्वाद में तनिक भी अन्तर न आया होगा, और ऐसे पेय की नहरें होंगी जो पीनेवालों के लिए मज़ा ही मज़ा होंगी, और साफ़-सुधरे शहद की नहरें भी होंगी और उनके लिए वहाँ अपने रब की ओर से हर प्रकार के फल और क्षमा होंगी "
जन्नत में रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) को एक कुंवा दिया जाऐगा जिस के बारे में रसूल(सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने सूचना दी है और अल्लाह तआला ने एक सूरः उतार जिस का नाम सूरः कौसर है। जिस के सर्वशेष्टा के प्रति सही बुखारी और सही मुस्लिम में आया है।  जिसे अब्दुल्लाह बिन अम्र बिन आस (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) से वर्णन करते है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः " मुझे एक कुंवा दिया जाऐगा जो एक महीने की दूरी के बराबर बड़ा होगा, उसका पानी दूध से अधिक उज्जवल, और मधू से अधिक मिठा और उसकी खुश्बू कस्तुरी से अधिक सुगंध वाली होगी और उस के प्याले आकाश के तारों के बराबर होंगे। जो इस में से एक बार पी लेगा उसे फिर वह दो बारा कभी प्यासा न होगा।"
इसी प्रकार जन्नतवासियों को पेशाब करने की आवश्यक्ता न होगी और नहीं शौच की और न ही उनके नाक से पानी निकलेगा और न ही मुंह से थूक और बल्ग़म आऐगा। जन्नत वासियों के पसीने की सुगंध कस्तूरी की तरह होगी। वह लोग सोने और चांदी के कंगघी का प्रयोग करेंगे। बहुत ज़्यादा चमकदार रोशनी होगी और हृदय ग्राही रूपवान , सुन्दर और बड़ी आंखों वाली, हम उमर हूर और पत्नियां होंगी।
हूर कैसी होगी ?
क़ुरआन और हदीस शरीफ में हूरों की कुछ खूबी और सुन्दरता बयान किया गया है।
وَحُورٌ عِينٌ - كَأَمْثَالِ اللُّؤْلُؤِ الْمَكْنُونِ - جَزَاءً بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَ (سورة الواقعة-24)
और बड़ी आँखोंवाली हूरें - ऐसी सुन्दर जैसेकि छिपाए हुए मोती हों - यह सब उसके बदले में उन्हें प्राप्त होगा जो कुछ वे करते थे " (सूरः 24)
वह हूरें सफाई में याकूत (नीलम) और सफेदी और सुरखी में हीरे मोती की तरह होंगी। वह ऐसी रुपवान और सुन्दर होंगी कि उनकी अतिसुन्दरता और निखारपन और उज्जवल के कारण उनकी पिंडली का गूदा मांस और हड्डी के पिछे से नजर आऐगा।
जन्नत की महिला की एक विशेषता यह बयान की गई है। सही बुखारी और सही मुस्लिम में यह रिवायत आई है ।
" و لو أن امراة من أهل الجنة اطلعت إلى أهل الأرض لأضأت ما بينهما ولملأته ريحا ولنصيفها على رأسها خير من الدنيا وما فيها " (صحيح البخاري: 2796)
“ और यदि जन्नती महिलाओं में से कोई एक महिला पृथ्वीवासियों की ओर झांक ले तो धरती        और आकाश के बीच को प्रकाशित कर दे और उसे खुश्बू से भर दे और उस के सर का दो पट्टा इतना बहुमूल्य होगा कि वह दुनिया और दुनिया की पूर्ण वस्तुओं से उत्तम होगा।” (सही बुखारीः हदीस क्रमांकः 2796)
فِيهِنَّ قَاصِرَاتُ الطَّرْفِ لَمْ يَطْمِثْهُنَّ إِنْسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَانٌّ  (سورة الرحمن-56)
“ उन (अनुकम्पाओं) में निगाह बचाए रखनेवाली (सुन्दर) स्त्रियाँ होंगी, जिन्हें उनसे पहले न किसी मनुष्य ने हाथ लगाया और न किसी जिन्न ने।”   (सूरः 56)
इस प्रकार जन्नत में बहुत ज़्यादा ऐश-आराम उठाने की वस्तु होगी जिसका मानव इस दुनिया में कल्पना भी नहीं कर सकता है। जन्नतवासियों की सेवा के लिए बालक और किशौर उपस्थित होंगे जो रूपवान और सुन्दरता में हीरे और मोती की तरह चमक रहे होंगे जो जन्नत वासियों की खूब सेवा करेंगे। जैसा कि अल्लाह ने पवित्र क़ुरआन करीम में बयान फरमाया है।
 " يطوف عليهم ولدان مخلدون بأكواب و أباريق و كأس من معين ، لا يصدّعون عنها ولاينزفون، وفاكهة مما يتخيرون و لحم طير ممّا يشتهون." (سورة الواقعة: 26)
“ उनके पास किशोर होंगे जो सदैव किशोरावस्था ही में रहेंगे - भरे प्याले और कन्टर और सागर और विशुद्ध पेय से भरा हुआ पात्र लिए फिर रहे होंगे - जिस (के पीने) से न तो उन्हें सिर दर्द होगा और न उनकी बुद्धि में विकार आएगा - और स्वादिष्ट, ॥ फल जो वे पसन्द करें - और पक्षी का मांस जो वे चाहेंगे।”  ( सूरः वाक़ियाः 21)

मंगलवार, 24 जुलाई 2012

जन्नत में सब से प्रथम प्रवेश होने वाले व्यक्ति

अल्लाह ताआला ने स्वर्ग की सुन्दरता , उस में पाई जाने वेली सुख-शान्ति और उस में पाई जाने वाली अति स्वदिस्ट वस्तुओं के कारण उसे बहुत से नामों से याद किया है। जैसे , सलामती का घर, हमैशा रहने वाला ठेकाना, नेमतों से पुर्ण जन्नत, अमनो सुकून का स्थान, सच्चा बैठक, न खत्म होने वाला घर आदि
जन्नत के आठ द्वार होंगे, प्रत्येक द्वार की चौराई चालिस वर्ष की मसाफत के बराबर होगी। जो व्यक्ति जीवन में जिस नेक कर्म पर ज़्यादा अमल करता था वह उस द्वार से प्रवेश करेगा जैसा कि  सही बुखरी में अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णन है।
أن رسول الله صلى الله عليه وسلم قال : من أنفق زوجين في سبيل الله ، نودي من أبواب الجنة : يا عبد الله هذا خير ، فمن كان من أهل الصلاة دعي من باب الصلاة ، ومن كان من أهل الجهاد دعي من باب الجهاد ، ومن كان من أهل الصيام دعي من باب الريان ، ومن كان من أهل الصدقة دعي من باب الصدقة . فقال أبو بكر رضي الله عنه : بأبي وأمي يا رسول الله ، ما على من دعي من تلك الأبواب من ضرورة ، فهل يدعى أحد من تلك الأبواب كلها ؟ . قال : نعم ، وأرجو أن تكون منهم . (صحيح البخاري- رقم الحديث :1897)
रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः " जिस ने अल्लाह के रास्ते में जोड़े जोड़े खर्च किया तो उसे जन्नत के द्वारों से पुकारा जाऐगा, ऐ अल्लाह के बन्दों, यह तुम्हारे लिए बहुत ही उत्तम है। तो जो नमाज़ पर पाबन्दी करता था, उसे नमाज़ के द्वार से पुकारा जाएगा और मुजाहिदीन को जिहाद के द्वार से पुकारा जाऐगा, रोज़ेदार को रोज़े के द्वार से पुकारा जाऐगा, दानशील लोगों को दान के द्वार से पुकारा जाऐगा, तो अबू बकर (रज़ियल्लाहु अन्हु) ने कहा, ऐ अल्लाह के रसूल ! मेरे माता पिता आप पर बलिदान हो, इन सर्व द्वारों से पुकारा जाना सरल तो नहीं है परन्तु क्या किसी को इन सर्व द्वारों से भी पुकारा जा सकता है ? तो आप ने उत्तर दियाः हाँ, और मैं आशा करता हूँ कि उन में से तुम भी होगे।"  ( सही बुखारीः हदीस क्रमांकः 1897)

जब क़ियामत के दिन अल्लाह तआला लोगों के कर्मों का निर्णय करेगा और जन्नी और जहन्नमी का फैसला सुना देगा, तो जन्नत की खुश खबरी पाने वाले व्यक्ति जन्नत की ओर टोली के रूप में आऐंगे। उनके मुख अत्यन्त प्रसन्नता के कारण इस प्रकार चमक रहे होंगे जैसे कि पूर्निमा का चाँद चमकता है। रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) सब से पहले जन्नत की ओर तश्रीफ लाऐंगे। और जन्नत के द्वार को खटखटाऐंगे जैसा कि सही मुस्लिम में अनस बिन मालिक (रज़ियल्लाहु अन्हु) रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः
" آتي باب الجنة يوم القيامة . فأستفتح . فيقول الخازن : من أنت ؟ فأقول : محمد . فيقول : بك أمرت لا أفتح لأحد قبلك " (صحيح مسلم- رقم الحديث :197 )
मैं क़ियामत के दिन जन्नत के द्वार पर आउंगा, तो द्वार को खटखटाऊंगा, तो जन्नत का दारोगा (फरिश्ता) कहेगा, तुम कौन हो ? मैं उत्तर दुंगा, मैं मुहम्मद हूँ, तो दारोगा (फरिश्ता) कहेगा, मुझे आदेश दिया गया है कि सर्वप्रथम आप के लिए जन्नत का द्वार खोलूँ।
जब नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) के माध्यम से जन्नत में प्रवेश होना आरंभ हो जाएगा, तो सब से पहला दल जो जन्नत में दाखिल होगा तो वह दल अतिसुन्दर और उन के चेहरे चमक रहे होंगे, जैसा कि सही बुखारी और सही मुस्लिम में अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णित है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः सर्वप्रथम दल जो जन्नत में प्रवेश करेगा, वह लोग पुर्निमा की रात के चाँद की तरह प्रकाशित होंगे फिर उनके बाद जो टोली दाखिल होगी वह आकाश में सब से ज़्यादा प्रकाशित सितारे की तरह होंगे, न उन्हें पैशाब और पाऐखाने की आवश्यक्ता होगी और न ही उनके मुंह से थूक निकलेंगे और न ही उनके नाक से पानी निकलेगा। उन्की कंघी सोने की होगी और उनका पसीना कस्तूरी का होगा, उन्हें उत्तम प्रकार के संदल की सुगंध सूंघाया जाऐगा और उनकी पत्नियाँ हूर ईन ( बड़ी बड़ी आँखें वाली अति रूपवान और उज्जल) होंगी। सब लोग अपने पिता आदम (अलैहिस्सलाम) के आकार साठ हाथ लंबे होंगे। ( सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)

सब धर्म वालों में सर्व प्रधम मुहम्मद के अनुयायी जन्नत में दाखिल होंगे, वह जुमा का दिन होगा, मुसलमानो के पश्चात यहूदी सनिवार को जन्नत में प्रवेश करेंगे और उनके बाद रविवार को नस्रीनी प्रवेश होंगे और इनके पश्चात अन्य धर्म के मान ने वाले जन्नत में प्रवेश होंगे। जिन लोगों ने अपने समय और इलाके के नबियों और सन्देष्ठाओं के आज्ञा के अनुसार जीवन बिताया होगा और अल्लाह के साथ तनिक भी शिर्क जैसा पाप और गुनाह न किया होगा। सही बुखारी में अबू हुरैरा (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णित है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः ″ हम सब से अन्तिम समुदाय क़ियामत के दिम सर्वप्रथम होंगे और जन्नत में सब से पहले दाखिल होंगे, जब्कि यहूद तथा नसारा को हम से पहले और हमें उनके बाद किताब दी गई।″
फिर मुसलमानों में सब से पहले गरीब और मिस्कीन लोग जन्नत में दाखिल होंगे। जैसा कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः ″
" يدخل فقراء المسلمين الجنة قبل الأغنياء بنصف يوم وهو خمس مائة عام" (سنن الترمذي)
″ मुसलमानों के फकीर और ग़रीब लोग धन-दौलत वालों से आधा दिन पहले जन्नत में प्रवेश करेंगे और वह आधा दिन पाँच सौ वर्ष के बराबर होगा।" (सुनन तिर्मिज़ी)
इसी तरह सर्व धर्म मानने वालों में जन्नत में मुसलमानों की संख्याँ सब से अधिक होगी, और मुसलमानों में सब से अधिक संख्याँ गरीब मुसलमानों की होगी। जैसा कि सही बुखारी में इमरान बिन हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णित है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः
اطلعت في الجنة فرايت أكثر أهلها الفقراء واطلعت في النار فرأيت أكثر أهلها النساء.
" मैं ने जन्नत में देखा तो पाया कि उस में ज़्यादातर गरीब लोग हैं और मैं ने जहन्नम में देखा तो पाया कि उस में ज़्यादातर महिलाऐं हैं।"
परन्तु संसारिक महिलाए और जन्नती महिलाए ( हूर) मिला कर जन्नत में सब से अधिक संख्याँ महिलाओं की होगी। क्यों कि अल्लाह तआला जन्नती लोगों (स्वर्गवासी पुरूषों) को  100 हूर से अधिक से विवाह करा देगा।

रविवार, 8 जुलाई 2012

जन्नत (स्वर्ग) क्या है ?

जन्नत (स्वर्ग) उस हसीन और अति सुन्दर, मनोरम, हृदय ग्राही, ऐश- इशरत से भरी हुई, सुख-चैन, राहत और सुकून और अम्नो शान्ति का स्थान है, जिसे अल्लाह तआला ने अपने प्रियतम दासों और वास्तविक भक्तों और आज्ञापालन करने वाले दासों , अल्लाह की उपासना करने वाले बन्दों, भलाई की ओर निमन्त्रण करने वाले और बुराई तथा अशुद्ध कार्यों से मना करने वाले, और अल्लाह के अधिकार के साथ लोगों के अधिकार को अदा करने वाले बन्दों के लिए बनाया है।
जन्नत हमैशा रहने वाला वह स्थान है जो कभी समाप्त न होगा, जिस के लिए एक मूमिन हमैशा कोशिश करता है, उसे प्राप्त करने के लिए बहुत पर्यत्न करता है, अपने मानव आवश्यक्ता को कुचल देता है, अभीलाशओं को लगाम लगा देता है, शैतान से दुश्मनी मोल लेता है, जीवन में हजारों परेशानियाँ तथा संकट झेलता है ताकि अल्लाह की बहूमुल्य जन्नत को प्राप्त कर सके, जैसा कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः
قال النبي صلى الله عليه وسلم: " من خاف ادلج ومن ادلج بلغ المنزل. ألا إن سلعة الله الغالية , ألا إن سلعة الله الغالية , ألا إن سلعة الله الجنة-"   (سنن الترمذي – صحيح الجامع للألباني)
नबी  सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः जो लक्ष्य तक पहुंचने के प्रति चिनतित रहता है तो वह नियुक्त समय से पहले ही निकल जाता है और जो नियुक्त समय से पहले ही निकल जाता है तो वह अपने लक्ष्य को पा लेता है। सुनो अल्लाह की वस्तु बहुत बहूमुल्य है, सुनो अल्लाह का वस्तु बहुत बहूमुल्य है और अल्लाह का बहुत बहूमुल्य वस्तु जन्नत है। (सुनन तिर्मिज़ीः अल-जामिअ, अल्लामा अल्बानी)
तो जो लोग इस बहूमुल्य वस्तु को पाने के इच्छुक होते हैं। वह बहुत ज़्यादा कोशिश और प्रयास करते हैं। इसे प्राप्त करने के लिए बहुत ज़्यादा बलिदान देते हैं। अल्लाह की बहुत ज़्यादा इबादत करते हैं, अल्लाह को खुश करने की कोशिश में लगे रहते हैं। क्योंकि जन्नत इतनी ज़्यादा बहुमूल्य है कि कोई उस की सुन्दरता, उस में पाई जाने वाली चीज़ो के स्वाद का अनुमान नहीं लगा सकता। जैसा कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) से हदीस कुद्सी आईं है।
وعن أبي هريرة رضي الله عنه قال قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: قال الله تبارك وتعالى : أعددت لعبادي الصالحين : ما لا عين رأت ، ولا أذن سمعت ، ولا خطر على قلب بشر . قال أبو هريرة : اقرؤوا إن شئتم : { فلا تعلم نفس ما أخفي لهم من قرة أعين} (صحيح البخاري- رقم الحديث: 4779 )
अबू हुरैरा (रज़ियल्लाह अन्हु)  से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया कि अल्लाह अतआला ने फरमायाः ″ मैं ने अपने नेक बन्दों के लिए वह चीज़ तैयार कर रखी है जिसे किसी आंख ने देखा नहीं, किसी कान ने सुना नहीं, और किसी मानव के हृदय पर उसका विचार भी नहीं आ सकता।" अबू हुरैरा (रज़ियल्लाह अन्हु) कहते हैं यदि चाहो तो अल्लाह का यह कथन पढ़ लो, ″ फिर कोई प्राणी नहीं जानता आँखों की जो ठंडक उसके लिए छिपा रखी गई है उसके कर्मों के बदले जो वे दुनिया में करते रहेंगे "  ( सूरः सज्दाः 17 )   (सही बुखारीः हदीस क्रमामकः 4779)
अल्लाह ताआला ने स्वर्ग की सुन्दरता , उस में पाई जाने वेली सुख-शान्ति और उस में पाई जाने वाली अति स्वदिस्ट वस्तुओं के कारण उसे बहुत से नामों से याद किया है। जैसे , सलामती का घर, हमैशा रहने वाला ठेकाना, नेमतों से पुर्ण जन्नत, अमनो सुकून का स्थान, सच्चा बैठक, न खत्म होने वाला घर आदि  (अभी जारी है)

बुधवार, 16 मई 2012

अनुचित और अवैध व्यापार



व्यापार यदि इस्लामिक शिक्षा के अनुसार किया जाए तो वह उपासना और ईबादत के स्थान पर माना जाता है और मानव के पवित्र कमाई में शुमार होता है और उसके कमाई करने के लिए प्रत्येक प्रकार के प्रायास पर पुण्य मिलेता है परन्तु व्यापार में इस्लामिक आदेशों का उलंघन किया गया तो वह कमाई उस आदमी के लिए परेशानी के कारण बनेगा और मानव की उस कमाई पर बहुत ज़्यादा अल्लाह के पास प्रश्न किया जाएगा। जैसा कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः

"لَا تَزُولُ قَدَمَا عَبْدٍ يَوْمَ الْقِيَامَةِ حَتَّى يُسْأَلَ عَنْ عُمُرِهِ فِيمَا أَفْنَاهُ وَعَنْ عِلْمِهِ فِيمَ فَعَلَ وَعَنْ مَالِهِ مِنْ أَيْنَ اكْتَسَبَهُ وَفِيمَ أَنْفَقَهُ وَعَنْ جِسْمِهِ فِيمَ أَبْلَاهُ "أخرجه الترمذي وقَالَ : هَذَا حَدِيثٌ حَسَنٌ صَحِيحٌ

क़ियामत के दिन किसी भी व्यक्ति के दोनो पाँव अपने स्थान से नही हरकत करेंगे यहाँ तक कि उस से उस के आयु के प्रति प्रश्न किया जाएगा कि किन चीज़ों में लगाया और उस के ज्ञान के हेतू प्रश्न किया जाऐगा कि उसने अपने ज्ञान के अनुसार अमल किया कि नहीं, और उस के धन-दौलत के बारे में प्रश्न किया जाऐगा कि उसने धन-दौलत कहाँ से कमया और कहाँ कहाँ खर्च किया और उसके शरीर के प्रति सवाल किया जाऐगा कि उसने अपने शरीर को किन चिज़ों में लगाया ?" (सुनन तिर्मिज़ीः हदीस क्रमांकः 2422)

गौया कि मानव जो कुछ भी व्यापार करता है और जिस तरीक़े से करता है, उस के प्रति उस से प्रश्न किया जाऐगा।


(1)  अल्लाह की वर्जितीय वस्तुओं का व्यापार।

अल्लाह तआला ने जिन वस्तुओं को मानव के प्रयोग के लिए अवैध किया तो उन वस्तु की खरीदारी तथा बेचने को भी वर्जित किया है। क्योंकि अल्लाह तआला ने उन वस्तुओं को ही वर्जित किया जो मानव के प्रयोग के लिए हाणि कारण हो या मानव समाज को उसका नुक्सान भुक्तान करना पड़े, जैसे कि जूवा , सट्टे बाजी, बयाज, शराब, सूव्वर, मुर्ती तथा बुलू फिल्म आदि के खरीदने और बेचने से मना किया गया है। अब्दुल्लाह बिन अब्बास से वर्णन है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः " बैशक जब अल्लाह अन्य किसी चीज़ को अवैध करता है तो उसकी कमाई को भी वर्जित कर देता है।
(दारु कुत्नी और अल्लामा अलबानी ने सही कहा है)

और जाबिर बिन अब्दुल्लाह वर्णन करते हैं कि उन्हों ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को मक्का के जीत (सन 8 हिज्री) के वर्ष फरमाते हुए सुना, " बैशक अल्लाह और उस के रसूल ने शराब, मुरदार, सुव्वर और मुर्तियों का खरीदना और बेचना हराम किया है, तो कहा गया कि ऐ अल्लाह के रसूल, मुरदार जानवर की चरबी के प्रति आप क्या कहते हैं ? क्यों कि उसकी चरबी से नाव और चमड़ों में प्रयोग किया जाता है और लोग उस से दिया जाला कर प्रकाश प्रप्त करते हैं। तो अल्लाह के रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने उत्तर दिया, नहीं! वह वर्जित है। फिर रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः " अल्लाह की धुत्कार हो यहूदियों पर और अल्लाह उन लोगों को नष्ठ करे, बैशक जब अल्लाह ने मृतिक जानवरों और गाए तथा बकरियों की चरबी को हराम किया तो जैसा कि अल्लाह ने खबर दिया है,

तो उन लोगों ने उसे जमाकर फिर गर्म कर के उस का तैल निकाल कर उसे बेचा और उस बेची हूई कीमत को खाया " (सही बुखारी और सही मुस्लिम)


(2)  धौखा और भ्रष्ठाचार

इस्लामिक शिक्षा के अनुसार व्यापार में प्रत्येक प्रकार का धोखा, चीतींग और मुर्ख बनाना अनुचित है, जैसा कि अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) गल्ले के ढ़ेर के पास से गुज़रे, तो उस में अपना हाथ दाखिल किया तो आप को भीगा हुआ लगा, आप ने कहा, ऐ अनाज वाले, यह क्या है ? तो उसने उत्तर दिया कि ऐ अल्लाह के रसूल, रात में वर्षा हुई थी, तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने उत्तर दिया कि " भीगे हुए अनाज को ऊपर क्यों नहीं रखा ताकि लोग देख भाल कर खरीदें, जो धोखा देगा, वह हमारे रास्ते पर नहीं है।" (सही मुस्लिम)

जिन वस्तुओं के स्वस्थ रहने की तिथि समाप्त हो गई है। उन्हें भी बिना खरीदार को बताए हुए बेचना भी अवैध होगा, इसी प्रकार वज़न और तराज़ू में गड़बड़ी भी धोगा और अवैध व्यापार में सम्मिलित होगा।


(3)  झूठा कसम

इस्लाम ने झूठा शपथ खाना भी हराम किया है और झूठी कसम खा कर व्यापार करने वाले व्यक्तियों पर अल्लाह बहुत क्रोध होता है और क़ियामत के दिन ऐसे लोगों की ओर कृपा की दृश्य से नहीं देखेगा जैसा कि नबी से अबी ज़र (रज़ी अल्लाहु अन्हु) हदीस रिवायत करते हैं कि नबी(सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमायाः " तीन व्यक्तियों से अल्लाह तआला क़ियामत के दिन बात नहीं करेगा और उन की ओर कृपा की दृश्य से नहीं देखेगा और उनको पवित्र भी नहीं करेगा और उन के लिए भीषन अज़ाब तैयार किया है तो वह कहते हैं कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने यह तीन बार फरमाया। अबू ज़र (रज़ी अल्लाहु अन्हु) कहा कि वह कष्ठ और बहुत हानि उठाने वालों में होगा परन्तु वह कौन लोग होंगे ऐ अल्लाह के रसूल ? तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने उत्तर दिया, अपने कपड़े को घमंड से लटका कर पहन ने वाले, किसी पर एहसान कर के एहसान जताने वाले और अपने सामग्री को झूठा शपथ खा कर बेचने वाले,  (सही मुस्लिम)

बल्कि सही बातों पर भी ज़्यादा कसम खाना भी अनुचित है, जैसा कि अबू क़तादा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूल को फरमाते हुए सुना " बेचने और खरीदने में ज़्यादा कसम खाने से बचो, बैशक वह समान को समाप्त करता है और बरकत को मिटाता है " (सही मुस्लिम)

(4)  हाट में सामग्री के पहुंचने से पहले कम कीमत में सामान खरीदना अवैध है।

सामग्री के मार्केट में पहुंचने से पहले देहातियों और किसानों से सामान कम क़िमत पर खरीदने से मना किया गया है, जैसा कि अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी अल्लाहु अन्हुमा) से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने सामान को मार्केट में पहुंचने से पहले खरीदने से मना किया है।" (सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)

क्योंकि किसान हाट के सही मूल्य से आज्ञात होते हैं तो ऐसे समय में स्वार्थी लोग किसानों को मुर्ख बना कर सस्ते कीमत में उनके व्यापारिक सामग्री खरीद लेते हैं। इसी लिए नबी ने ऐसे व्यापार करने से मना फरमाया जिसमें एक पक्ष को हानि पहुंचे और दुसरे पक्ष को ज़्यादा लाभ प्राप्त हो।


(5)  किसी व्यक्ति के कुछ खरीदते समय दुसरा व्यक्ति उसी वस्तु को खरीदने का प्रयास न करे जब कि दोनों पक्ष व्यापार करने का पूरा मन बना चुके हों।

जब कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति से कोई व्यापार करने का मन बना ले, तो फिर तीसरा आदमी वही सामग्री के खरीदने में रूची न दिखाए, क्योंकि इस से शैतान एक दुसरे के बीच दुश्मनी उत्पन्न करता है। इस्लाम ने उन सब चीज़ों से दूर रहने का आदेश दिया जो आपस में दुश्मनी, घृणा और झगड़ा लड़ाई का कारण बने, रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने इस प्रकार के व्यापार से मना फरमाया है। जैसा कि अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी अल्लाहु अन्हुमा) से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने इरशाद फरमाया, " तुम में से कोई किसी दुसरे भाई के व्यापार पर व्यापार न करे,..... " (सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)

इसी तरह जब दो पक्ष के बीच में किसी भी वस्तु के व्यापार की बात चीत पक्की हो जाए तो दुसरा आदमी बढ़ा कर क़ीमत न लगाए जैसा कि अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया " मुस्लिम अपने भाई की व्यापार पर व्यापार नहीं करता है, ......." ( सही मुस्लिम)


(6) किसी वस्तु की कीमत अधिक करने के लिए बोली न लगाई जाए।

बाज़ारो में कुछ स्वार्थी लोग अपने कुछ लोगों को रखते हैं कि जब ग्राहक आए तो यह भी भीड़ में उपस्थित रहें और बोली लगते समय यह भी ज़्यादा बोली लगाकर ग्राहक को धोखा दे और ज़्यादा से ज़्यादा मुनाफा कमाय , इस्लाम ने इन तरीको को वर्जित किया है। जैसा कि अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़ी अल्लाहु अन्हुमा) से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने ज़्यादा बोली लगाकर ग्राहक को धोखा देने से मना फरमाया।" (सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)


(7) गाए, भेंस, ऊंट और बकरी आदि जानवरों के थन में दूध रोका न जाए ताकि खरिदार ज़्यादा क़ीमत दे कर खरीदे,

इस्लाम ने धोखा और भ्रष्ठाचार के प्रत्येक तरीके और रूप से मना फरमाया है चाहि वह धोखा और भ्रष्ठाचार जीवन के किसी भी स्थान और मोड़ पर हो, इसी लिए कुछ लालची लोग अपने गाए, भेंस, ऊंट और बकरी आदि को बेचते समय धन में दूध रोक देते ताकि खरीदार यह समझे कि यह पशु ज़्यादा दूध देती है ताकि खरीदार ज़्यादा क़ीमत दे कर खरीदे तो ऐसा करने से रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने मना फरमाया। जैसा कि अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया " ऊंट और बकरी के दूध को बेचने के समय न रोको, जिसने इस स्थिति में खरीदा तो उसे अनुमति होगी कि चाहे तो वह इस व्यापार को जारी रखे या इस व्यापार को भंग करे, और बदले में एक साअ ( 2.500 Kilo gram) खजूर पशु के मालिक से ले ।" (सही बुखारी तथा सही मुस्लिम)


(8)  जब लोगों को किसी सामग्री की आवश्यक्ता हो तो क़ीमत चढ़ने के लिए उन वस्तुओं की जमाखोरी न की जाए।

कभी कभी बाज़ार में किसी चीज़ की कमी के कारण क़ीमत और उस चीज़ की मूल्य बढ़ जाती है, ऐसी स्थिति में उस चीज़ की जमाखोरी न की जाए जब कि लोगों को उस चीज़ की आवश्यक्ता है, विशेष रूप से खाने पीने की चीज़ें, पोशाक एवं ओषधि जैसी वस्तुओं की जमाखोरी  बिल्कुलल न की जाए, जो लोग ऐसा कार्य करेंगे, वह पापी और अप्राधि होंगे जैसा मअमर बिन अब्दुल्लाह से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया है, " जमाखोरी पापी लोग करते हैं।" (सही मुस्लिम)

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ? महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?   महापाप (बड़े गुनाह) प्रत्येक वह कार्य जिस का पाप बहुत ज़्य...