शनिवार, 6 अगस्त 2011

पति और पत्नी के ह़ुक़ूक (अधिकार)



अल्लाह तआला ने मनुष्य की रचना की और मनुष्य को दो महत्वपूर्ण लिंग में बांट दिया। पुरूष तथा महिला , यह जीवन के दो चक्के हैं जिस पर जीवन की गाड़ी चलती है या एक सिक्के के दो रुख हैं। जो एक दुसरे को शक्ति और सुख शांति प्रदान करते है और एक दुसरे के बिना अधूरा हैं। जिस में दोनो की शारीरिक और मानसिक शक्ति अलग अलग है और जीवन की गाड़ी को सही तरीके से चलाने के लिए एक पवित्र बंधन से बांध दिया है। जिसे विवाह कहा जाता है। यही कारण है कि सम्पूर्ण धर्मों में विवाह के माध्यम से पुरूष और महिला के संबंध को उचित कहा गया है और बिना विवाह के अवैध माना गया है और ऐसे संबंध को बहुत बड़ा पाप और ऐसे व्यक्तियों को विभिन्न सजा का आदेश है। ......
इस्लाम ने पति और पत्नी के कार्य और एक दुसरे के प्रति कुछ हुक़ूक को अनिवार्य किया है ताकि जीवन की गाड़ी अच्छे तरीके चले, तो कुछ हुक़ूक़ ऐसे हैं जो देनो के एक दुसरे के प्रति अदा करें,
मुश्तरक हुक़ूक़ः
(1)  विवाह के समय रखे गये शर्तों को पूरा किया जाएः  शादी , विवाह एक जीवन भर के लिए एक समझौता है जो दोनो पक्ष एक दूसरे से करते हैं, तो इन शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है जब कि वह उचित शर्त हो जैसा कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया " उन पण बंध को पूरा करना बहुत आवश्यक है जिस के माध्यम से तुमने विवाह किया है। " (सही बुखारी-मुस्लिम)
परन्तु जो पण बंध अल्लाह के आदेश का उलंघन करे तो ऐसे शर्तों पर अमल नहीं किया जाऐगा जैसा कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने स्पष्ठ कर दिया है, " हर वह शर्त जो अल्लाह की पुस्तक में नहीं है वह बातिल है।" (सुनन इब्नि माजा)
(2)  पति पत्नी एक दूसरे से शारीरिक लाभ उठाएः  अल्लाह तआला ने महिला को पुरूष और पुरूष को महिला के लिए पैदा किया है ताकि एक दूसरे की मानव आवश्यक्ता को पूरी करे, जब पति बुलाए तो पत्नी इन्कार न करे और पत्नी बुलाए तो पति इनकार न करे, जैसा कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का कथन है, " जब पति अपने पत्नी को अपने बिस्तर पर बुलाए और पत्नी न आए और पति गुस्सा होकर रात गुज़ारे तो फरिश्ते उस महीला पर रात भर धिक्कार भेजते हैं।" (सही बुखारी-मुस्लिम)
इसी प्रकार जब पुरूष के लिए भी अनिवार्य है कि वह अपने पत्नी की शारीरिक आवश्यक्ता को पूरी करे जैसा कि हदीस में वर्णित है कि " नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने सलमान और अबू दर्दा (रज़ी अल्लाहु अन्हुमा) को भाई भाई बना दिया था, तो सलमान (रज़ी अल्लाहु अन्हु) अबू दर्दा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) के घर गये तो अबू दर्दा की पत्नी को बिना सिंघार के देखा तो कहा, तुम एसे क्यों रहती हो ? तो उसने उत्तर दिया कि तुम्हार भाई अबू दर्दा नमाज रोज़ा करता है, उसे दुनियादारी से कोई मतलब नहीं, तो जब अबू दर्दा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) घर तश्रीफ लाए तो उनके लिए खाना तैयार किया और कहा आप खाओ, मैं रोजे से हूँ, तो सलमान (रज़ी अल्लाहु अन्हु) ने कहा, जब तक तुम नहीं खाओगे, मैं नही खाऊंगा, तो दोनो खाना खाये, जब रात हूई तो अबू दर्दा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) नमाज़ पढ़ने के लिए खड़े हूए तो सलमान (रज़ी अल्लाहु अन्हु) ने कहा, जाओ, सो जाओ, कुछ समय के बाद तहज्जुद की नमाज़ के लिए उठे तो फिर कहा, जाओ, सो जाओ, और जब रात का अन्तिम हिस्सा हुआ तो उन्हें उठाया और दोनों नमाज़ पढ़ी, और सलमान (रज़ी अल्लाहु अन्हु) ने कहा, बैशक तुम पर तुम्हारे रब का हक है, तुम पर तुम्हारे शरीर का हक है, तुम पर तुम्हारी पत्नी का हक है, तो प्रत्येक हकदार को उस का हक अदा करो, और अबू दर्दा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के पास आऐ और इस घटना को बयान फरमाया तो नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उत्तर दिया कि " सलमान ने सच कहा है।" (सही बुखारी)
(3)  उत्तम और सुन्दर समाजिकताः  अल्लाह तआला ने पुरूष और महिला की रचना की और उन्हें पति और पत्नी के संबंध से जोड़ कर एक साथ जीवन बिताने का आदेश दिया और एक दुसरे के साथ सुन्दर व्यवहार करने का आदेश दिया है। ताकि एक उत्तम परिवार का निर्माण हो, जरा ध्यानपुर्वक सर्वशक्तिमान, सृष्टिकर्ता, मालिक के कथन को पढ़ें, " उन के साथ भले ढंग से रहो-सहो। अगर वे तुम्हें पसन्द न हों तो हो सकता है कि एक चीज़ तुम्हें पसन्द न हो मगर अल्लाह तआला ने उसी में बहुत कुछ भलाई रख दी हो," (सूराःअन्-निसाः19)  
(4)  प्रेम, दयालुता और आदर-सम्मानः  पति और पत्नी दोनो एक दुसरे के दुख सुख के साथी हैं, प्रत्येक स्थिति में एक दुसरे के लिए प्रेम, दयालुता, सहायता का व्यवहार किया जाए। अल्लाह तआला ने मुहब्बत और कृपा को याद दिलाया है, " और उसकी निशानियों में से यह है कि उसने तुम्हारे लिए तुम्हारे ही सहजाति से बीवियाँ बनाईं ताकि तुम उनके पास शान्ति प्राप्त करो और तुम्हारे बीच प्रेम और दयालुता पैदा कर दी, यक़ीनन इस में बहुत सी निशानियाँ हैं  उन लोगों के लिए जो सोच विचार करते हैं।" (सूराः रूमः21)  
एक दुसरे के प्रति दुनिया और आखिरत की भलाई को ध्यान रखा जाए और भलाई और पुण्य के कार्यों में समर्थन किया जाए। पाप और अपराध में समर्थन न किया जाए बल्कि बुराईयों की खराबियों और नुक्सान से डराया जाए, एक दुसरे का आदर-सम्मान किया जाए। ऐसी बातों से परहेज़ किया जाए जो एक दुसरे के हृदय को तक्लिफ पहुंचाए, दुखी कर दे और एक दुसरे से प्रेम और दयालुता का व्यवहार किया जाए। एक दुसरे के साथ दुर्व्यवहार करने में अल्लाह से डरते रहें, अल्लाह तआला हमारे कर्मों और व्यवहारों को देखता है, ज़रा अल्लाह के इस कथन पर धयान पुर्वक विचार करें,  " आपस में उदारता और दानशीलता को न भूलो, तुम्हारे कर्मों को अल्लाह देख रहा है।" ( सूराः बक़राः 237)
(5)   पति पत्नी की बीच शारीरिक संबंध को गुप्त रखा जाएः  पति पत्नी एक दूसरे के बहुत निकट होते हैं, एक दुसरे के हर चीज़ को जानते है, इसी लिए आपस में होने वाले संबंध और प्यार मोहब्बत की बातें मित्रो या सहेलियों को न बयान किया जाए बल्कि गुप्त रखे जिस तरह लिबास मानव के शरीर के अंगों को छुपाता है, अल्लाह तआला ने पति पत्नी के निकटता को इस प्रकार बयान फरमाया है, "  वह तुम्हारे लिए लिबास है और तुम उनके लिए लिबास हो, " (सूराः बकरा, 187)
और जो अपने पति और पत्नी के बीच होने वाली चीजों को लोगों को बयान करते हैं या इन्टरनेट पर डाल देते हैं, ऐसे लोग अल्लाह के पास सब से बुरे हुंगे, सब से बड़े पापी होंगे जैसा कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया है, " बैशक क़ियामत के दिन अल्लाह के पास सब से बुरा व्यक्ति वह होगा कि पुरूष अपनी पत्नी के पास जाए और पत्नी अपने पति के पास आऐ और फिर उन दोनों के बीच होने वाली चीज़ो को प्रकाशित कर दिया जाए। " (सही मुस्लिम)
(6)  विरासत (तरके) का अधिकारः अल्लाह तआला ने महिला और पुरूष को अपने निकटतम संबंधियों के निधन के बाद उनके छोड़े हुए धनदौलत में हकदार बनाया है। इसी प्रकार पति अपने पत्नी के देहांत के बाद उसके छोड़े हुए धनदौलत में हकदार होगा और पत्नी अपने पति के देहांत के बाद उसके छोड़े हुए धनदौलत में हकदार होगी। जैसा कि अल्लाह तआला का कथन है, " और तुम्हारी बीवियों ने जो कुछ छोड़ा हो उसका आधा हिस्सा तुम्हें मिलेगा अगर वे निस्सन्तान हों, वरना सन्तान होने की स्थिति में तरके का एक चौथाई हिस्सा तुम्हारा है, जबकि वसीयत जो उन्हों ने की हो पूरी कर दी जाए और क़र्ज़ जो उन्हों ने छोड़ा हो चुका दिया जाए और वे तुम्हारे तरके में से चौथाई की हकदार होंगी अगर तुम निस्सन्तान हो, वरना तुम्हारे सन्तानवाले होने की स्थिति में उनका हिस्सा आठवाँ होगा, इसके बाद कि जो वसीयत तुम ने की हो वह पूरी कर दी जाए और जो क़र्ज़ तुम ने छोड़ा हो वह चुका दिया जाए " ( सूरः अन-निसाः 12)
पति का अपने पत्नी पर अधिकारः
(1)  अच्छी बातों में, भलाइ और अल्लाह की इबादतों में पत्नी अपने पति के आदेश को माने,
पति के कहने के अनुसार चले, पति के अवज्ञा न करे, क्यों कि जो महिला अल्लाह के आदेश के अनुसार चलती है और अपने पति की बात मानती है तो अल्लाह तआला ऐसी महिला को जन्नत के जिस द्वार से चाहे प्रवेश हो की अनुमति देगा जैसा कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया है, " जब महिला पांच समय का नमाज़ पढ़ती है, रमज़ान का रोज़ा रखती है, अपने इज़्ज़त की रक्षा करती है, अपने पति की बात मानती है, तो उस से कहा जाऐगा जन्नत के जिस द्वार से चाहे तू प्रवेश कर, ( आदाबुज़्ज़ुफाफ, अलबानी)
  रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से प्रश्न किया गया, कौन सी स्त्री सब से उत्तम और सर्वशेष्ठ है ?  तो नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उत्तर दिया, जब पति उसकी ओर देखे तो खुश हो, और कोइ आदेश दे तो वह उसकी बात माने, और अपने प्रति और अपने धनदौलत में पति की मुखालफत न करे, (सुनन नसई, अलबानी ने इस हदीस को सही कहा है)
परन्तु यह भी याद रहे कि यदि पति अल्लाह की अवज्ञाकारी की ओर बुलाए तो उन की बात न मानी जाए, उन्हें अल्लाह की आदेश को याद दिलाया जाए, पाप और अपराध के कार्यों में सहायता और सहयोग न किया जाए। जैसा कि रसूलुल्लाह ने फरमाया है, " अल्लाह की नाफरमानी में किसी मानव की बात मान्ना उचित नहीं है और भले बातों में किसी की अनुपालण की जाऐगी " ( )
(2)    पति का ख्याल और बच्चों की पालन पोषण की ज़िम्म्दारी अदा करे,
जब सहाबियात (रज़ी अल्लाहु अन्हुन्न) की जीवन को देखते हैं तो वह लोग अपने पतियों के आदेश को मानती थीं और अपने पति के घर बार को संभालने में बहुत कष्ठ उठाती थीं, रसूलुल्लाह की प्रिय बेटी फातिमा (रज़ी अल्लाहु अन्हा) अपने घर का सारा काम करती थीं, और ज़्यादा काम के कारण उनके हाथ में छाले पड़ जाते थे। अबू बकर (रज़ी अल्लाहु अन्हु) की पुत्री अस्मा (रज़ी अल्लाहु अन्हा) की विवाह जुबैर बिन अव्वाम (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से हुआ था, जुबैर के घोड़े की देख भाल और घर के लिए पानी लाना उन के लिए बहुत कष्ठ का कारण था परन्तु वह सब करती थीं,
(3)   पति की उपस्थिति में पति के अनुमति के बिना नफली रोज़ा न रखे,
पति जब साथ में रहता हो तो पति के अनुमति के बाद ही नफली रोज़े रखेगी, यदि पति नफली रोज़े से मना कर दे तो नफली रोज़े नही रखेगी, जैसा कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया है, " किसी महिला के लिए उचित नही कि वह बिना पति के अनुमति के रोज़ा रखे हालाँकि उस का पति उस के साथ हो " (सही बुखारी और मुस्लिम) 
(4)   पति के घर, धनदौलत और इज़्ज़त-आबरू की रक्षा करे,
महिला घर पर होती है, पति रोजी कमाने के लिए घर से बाहर अपने व्यपार में, खेती बारी में, कार्यलय में व्यस्त रहता है, या अपना घर बार छोड़ कर दुसरे शहरो और विदेशों में रहता है और घर की ज़िम्मेदारी पत्नी के पास रहती है, इस लिए पत्नी पति के धनदौलत के साथ साथ अपने मान मर्यादा, सतीत्व की सुरक्षा करे, और अल्लाह तआला इन चीज़ों के प्रति उस से प्रश्न करेगा, नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया है, " स्त्री अपने पति के घर और बच्चों की ज़िम्मेदार है और उस से उस के बारे में प्रश्न किया जाऐगा, " (सही बुखारी और मुस्लिम) 
(5)  पति के अनुमति के बिना किसी को अपने घर न आने दे,
पत्नी अपने घर में उन लोगों और महिलाओं को न आने दे जिसे पति नापसन्द करते हों, उन लोगों से बात चीत न करे जिस से बात करने से पति ने मना कर दिया हो, खास कर जब वह अपने करीबी रिश्तेदार न हों, बहुत सारे झगड़े और लड़ाई की जड़ भी यही है, कभी विवाह विच्छेद (तलाक़) का कारण बनता और कभी हत्या का कारण बतना है, इसी लिए रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने पति और पत्नी के बीच होने वाले आशंका को खत्म करते हुए फरमाया है, सूनो, तुम्हारी पत्नीयों पर तुम्हारा अधिकार है और तुम्हारी पत्नियों का अधिकार तुम पर है, तो तुम्हारे अधिकार में से है कि तुम्हारे बिस्तर पर उसे न बैठने दे जिसे तुम नापसन्द करते हो और  उसे अपने घर में न आने दो जिसे तुम नापसन्द करते हो " ( सुनन तिर्मिज़ी)
पत्नी का अपने पति पर अधिकारः
(1)  पत्नी को हक्के महर अदा करेः पति पर सब से पहला ह़क़ यह कि विवाह के समय आपस में तय शुदा महर अदा करे, महर कहा जाता है उस राशी को जो विवाह के समय महिला को उसका पति पत्नी बनाने के बदले देगा। यह पति की आर्थिक क्षमता पर निर्भर करता है, स्त्री भी अपने लिए ज़्यादा महर तलब कर सकती है, परन्तु सब से उत्तम और बरकत वाली विवाह वह है जिस में कम से कम खर्च हो जैसा कि प्रिय रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की हदीस से प्रमाणित है, पत्नी को महर देना अनिवार्य है जो लोग अपनी पत्नी को महर नहीं देते ऐसे लोग पापी होंगे जैसा कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया है। " जिस किसी व्यक्ति ने किसी लड़की से कम या ज़्यादा महर पर विवाह किया और उसके हृदय में पत्नी के हक्क महर को अदा करने की इच्छा नही है तो उसने पत्नी को धोखा दिया है और बिना पत्नी के महर को दिये हुए निधन कर गया तो वह अल्लाह से क़ियामत के दिन भेंट करेगा इस स्थिति में कि वह व्यभिचारी होगा।" (सहीहुत्तरगीब वत्तर्हीब)
(2) पत्नी के खाने-पीने और रहने के लिए घर का व्यवस्था करे,
पत्नी के रहने और खाने-पीने का व्यवस्था करे, अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार खाने पीने की वस्तु ला कर दे, उनके आवश्यकता को पूरी करे, जैसा कि मुआविया अल-क़ुशौरी (रज़ी अल्लाहु अन्हु) कहते हैं कि मैं ने रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से प्रश्न किया कि पत्नी का अपने पति पर क्या अधिकार है ? तो आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उत्तर दिया, जो तुम खाओं उसे खिलाओ, जैसा तुम कपड़ा पहनो उसे पहनाओ और पत्नी के चेहरे पर न मारो और उसे बुरा भला न कहो और उसे घर के सिवा दुसरे स्थानों पर न छोड़ो " (सहीहुत्तरगीब वत्तर्हीब)
अपने घर वालो पर खर्च करना दुसरे लोगो पर खर्च करने से ज़्यादा उत्तम है। जैसा कि अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, एक दीनार (रुपीया) जो तुम अल्लाह के रास्ते में खर्च करते हो और एक दीनार (रुपीया) जो तुम किसी दास को स्वतन्त्र करने के लिए खर्च करते हो और एक दीनार (रुपीया) जो तुम किसी गरीब को दान देते हो और एक दीनार (रुपीया) जो तुम अपने घर वालो पर खर्च करते हो तो इन सब में सब से ज़्यादा पुण्य वाला वह है जो तुम अपने घर वालो पर खर्च करते हो, (सही मुस्लिम)    
(3)  पत्नी के साथ अच्छे तरीके से उत्तम व्यवहार करे,
रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, " सब से पूर्ण ईमान वाला मूमिन वह है जो सब से अच्छे अख्लाक़ वाला हो, और तुम में से उत्तम वह है जो अपने पत्नी के साथ उत्तम व्यवहार करे तो महिलाओं के प्रति अल्लाह से डरते रहो, तो बेशक तुमने अल्लाह के रक्षा के माध्यम से अपने अधीन (मातहत) किया है और अल्लाह के शब्द के ज़रीए अपनी पत्नी बनाया है।" (सही मुस्लिम)
(4) खुलअ (पति को छोड़ने का अधिकार)
यदि पति और पत्नी के बीच जीवन गुज़ारने में बहुत परेशानी हो रही है और पति अपने पत्नी की जिमेदारी अदा करने की क्षमता नहीं रखता, या पति अपने पत्नी को बहुत परेशान करता है और पत्नी के सब्र करने की शक्ति खत्म हो गई तो पत्नी अपने पति के हक महर में से कुछ या पूरा वापस कर के पति को छोड़ सकती है जिसे खुलअ कहा जाता है। परन्त् महिला खुलअ उचित (धार्मकि) कारणों की वजह से लेगी। यदि बिना धार्मिक सबब के खुलअ लेने से नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने मना फरमाया है। 

बुधवार, 20 जुलाई 2011

रमज़ान महीने का स्वागत कैसे करें ?



कुछ दिनो के बाद वह पवित्र तथा बरकतों से भरा हुआ महीना आने वाला है जिस में अल्लाह तआला जन्नत के द्वार खोल देते हैं और जहन्नम के द्वार बंद कर देते हैं और अच्छे मानव अल्लाह से दुआ करते हैं, कि इस मुबारक रमज़ान महीने की बरकतों से लाभ उठाने की शक्ति प्रदान करे, इस लिए प्रत्येक मुस्लिम के लिए उचित है कि आने वाले पवित्र और पुण्य वाले महीने में ज़्यादा से ज़्यादा नेकी और पुण्य के कार्य करे, कोई समय नष्ट न करे, बल्कि रमज़ान महीने के एक एक पल को महत्वपूर्ण समझते हुए फर्ज़ नमाज़ को उसके असल समय में अदा करें, तरावीह और नफली नमाज़ें ज़्यादा से ज़्यादा पढ़े, बेकार के गपशप में समय बर्बाद न किया जाए, अल्लाह तआला की इबादत के साथ लोगों के कल्याण और भलाई का कर्म ज़्यादा से ज़्यादा किया जाए, पुण्य और भलाई के कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लिया जाए, ताकि जन्नत प्राप्त हो सके, अल्लाह तआला ने इसी की ओर उत्साहित किया है, ” जो लोग दूसरों पर बाज़ी ले जाना चाहते हों, वे इस चीज़ को प्राप्त करने में बाज़ी ले जाने का प्रयास करें।” (सूरः अल-मुतफ्फिफीनः 26)

इस महीने का स्वागत निम्नलिखित तरिके से हम कर सकते हैं।
ताकि हम अधिक से अधिक पुण्य के कर्म कर के अपने झोली को नेकियों से भर सकें।
(1) सब से पहले अल्लाह का शुक्र और तारीफ और हम्दो सना के माध्यम से स्वागत करें कि जिसने हमें यह मुबारक महीने की बरकतों को प्राप्त करने का मौका दिया और फिर इस महीने का स्वागत खूशी के साथ करें, एक दुसरे को इस महीने की बरकतों को प्राप्त करने के लिए उभारें, एक दूसरों को दुआ दी जाए, रमज़ान की खुशखबरी दी जाए। जैसा कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने अपने साथियों को शुभ खबर देते हुए फरमाया है ” तुम्हारे पास रमज़ान का महीना आया है, यह बरकत वाला महीना है, अल्लाह तआला की रहमतें तुम्हें इस महीने में ढ़ाप लेंगी, वह रहमतें उतारता है, पापों को मिटाता है और दुआ स्वीकार करता है और इस महीने में तुम लोगों का आपस में इबादतों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को देखता है, तो फरिश्तों के पास तुम्हारी तारीफ और प्रशंसा बयान करता है, तो तुम अल्लाह तआला को अच्छे कार्ये करके दिखाओ, निःसन्देह बदबख्त वह है जो इस महीने की रहमतों से वंचित रहे। ” ( अल–तबरानी)
(2) इन्सान को अल्लाह तआला ने ऐसा बनाया ही है कि उस से भूल चुक, गलती, अपराध और पाप के कार्य हो जाता है, परन्तु सब से अच्छा मानव वह है जो अपने गलती और पाप के कार्य पर शर्मिन्दा हो, अल्लाह से तौबा और माफी माँगता हो, उस पाप के पश्चाताप के लिए बेकरार हो और रमज़ान का महीना ही तो माफी का महीना है, गुनाहों और जहन्नम (नरक) से मुक्ति का महीना है, अल्लाह तआला ने गुनाहों से तौबा करने का हमें आज्ञा भी दिया है और तौबा करने वाले सफलपूर्वक होंगे जैसा कि अल्लाह का कथन है, ” ऐ ईमानवालों, तुम सब मिलकर अल्लाह से तौबा करो, आशा है कि सफलता प्राप्त करोगे। ” (सूरा अन्नूरः 31)
अल्लाह तआला हदीस कुद्सी में फरमाता है, ” ऐ इनसानों ! तू जब तक मुझे पुकारता रहेगा और मुझ से उम्मीद रखेगा, मैं तुझे बख्शता रहूंगा, चाहि तू किसी हालत में हो और मुझे कुछ परवाह न होगी, ऐ इनसानों ! यदि तेरे गुनाह आसमान की ऊंचाई तक पहुंच जाए और तू मुझ से क्षमा की प्रार्थना करोगे तो मैं तुझे क्षमा कर दूंगा, ऐ इनसानों! यदि तुम मेरे पास धरती के बराबर अपराध ले कर आऐ और तुमने मेरे साथ किसी को शरीक न किया है, तो धरती के बराबर मैं तुझे माफी दे दुंगा।” (सुनन तिर्मिज़ीः सही हदीस)
अल्लाह तआला बहुत ज़्यादा माफ करने वाला और बहुत ज़्यादा कृपयालु है, यदि बन्दा सच्चे हृदय के साथ अल्लाह की ओर लौटता है तो अल्लाह उस बन्दे से खुश होता है और रमज़ान का महीना ही माफी का महीना है, रहमतों, बरकतों, जहन्नम से मुक्ति और जन्नत में प्रवेश होने का महीना है, इसी लिए इस पवित्र महीने में रो रो कर अल्लाह से माफी मांगी जाए। अपने गुनाहों से बख्शीश तलब की जाए, ज़्यादा से ज़्यादा अल्लाह से दुआ की जाए। अल्लाह तआला माफी से उस के झोली को भर देगा,
(3) आप पुख्ता इरादा कर लें कि इस पवित्र महीने में ज़्यादा से ज़्यादा पुण्य का काम करेंगे, इस पूरे महीने का रोज़ा रखेंगे, नमाज़ों और अल्लाह के ज़िक्रो अज़्कार, तिलावते कुरआन में अपना पुरा समय लगाऐंगे, लोगों की भलाई और कल्याण के कार्य मे भाग लेंगे, गरीबों और मिस्किनों की सहायता करेंगे, बुराईयों और गुनाहों और पापों से दूर रहेंगे, गाली गुलूच, गीबत, ईर्श्या और लड़ाइ और झगड़ा से दूर रहेंगे, तब ही किसी मानव का रोज़ा स्वीकारित होगा जैसा अबू हुरैरा (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णित है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया कि अल्लाह तआला फरमाता है ” मानव के प्रत्येक कर्म का बदला मिलता है, सिवाए रोज़े के तो बैशक रोज़ा मेरे लिए है और रोज़ा का बदला मैं दुंगा, रोज़ा ढ़ाल है और जब तुम में से कोई रोज़े की हालत में हो तो बुरा विचार दिलो दिमाग में न लाऐ और न ही चिखे चिल्लाऐ, यदि कोई उस से गाली गुलूच करे या लड़ाई झकड़ा करे तो वह इस से दूर रहे और उत्तर दे कि मैं रोज़े से हूँ। (सही बुखारी)
(4) रमज़ान के महीने के समय को मुनज़्ज़म करले कि फजर की नमाज़ से पहले उठकर सेहरी खना है फिर नमाज़ पढ़ कर कुरआन की तिलावत करना है दिन रात के समय को विभिन्न कार्यों, इबादतो और ज़रूरी कामों में बांट दें ताकि समय नष्ट न हो और पुरे समय का सही उपयोग हो सके। बेकार की गप शप से दूर रहा जाए। ताकि पूरा रमज़ान का महीना इबादतों में बीते।
(5) रमज़ान के महीने के अहकाम को सिखा जाए, रमज़ान में किन चीज़ो के करने से रोज़ा खराब हो जाता है ? किन चीज़ो के करने से कुछ नही होता ? कौन सा काम और इबादतें करना चाहिये और कैसे करन चाहिये ?, कौन सा काम रोज़े की हालात में नहीं करना चाहिये ?, रमज़ान में कौन सा कार्य अल्लाह को सब से ज़्यादा प्रिय है? रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) रमज़ान का महीना कैसे गुज़ारते थे ? इन सब चीज़ों का ज्ञान लेना ज़रूरी है। ताकि रमज़ान महीने को अच्छे तरीके से गुज़ारा जाए, रमज़ान महीने की बरकतों और रहमतों को प्राप्त किया जा सके।
(6) रमज़ान में लोगों के लेन देन को अदा कर किया जाए क्यों कि लोगों के हुकूक और अधिकार को पूरा करना अनिवार्य है, किसी के लिए हृदय में दुश्मनी, कीना कपट, हसद, जलन न रखा जाए क्यों कि ऐसे लोगों की माफी नहीं है, रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, बन्दों के कर्म सोमवार और शुक्रवार को अल्लाह के पास पेश किये जाते हैं, तो अल्लाह अज़्ज़ व जल्ल हर उस बन्दे को माफ कर देता है जो अल्लाह के साथ शिर्क न किया हो सिवाए उस मानव को जिस के और उस के भाई के बीच कीना कपट और दुशमनी हो तो कहा जाता है, इन दोनों को छोड़ दो यहाँ तक कि दोनो सुलह सफाई करले, इन दोनों को छोड़ दो यहाँ तक कि दोनो सुलह सफाई करले। ” (सही मुस्लिम)
अल्लाह तआला से दुआ है कि हमे इस बरकत और नेकियों वाले महीने में अपने दामन को बुराईयों से बचाने और जन्नत में जाने वाले कार्य करने की शक्ति प्रदान करे। आमीन….. या रब्बल आलमीन।

मंगलवार, 5 जुलाई 2011

शाबान के महीने में अल्लाह के पास बन्दों के आमाल पेश किये जाते हैं।


शाबान अरबी महीने का आठवा महीना है जिसका अर्थ होता है कि लोगों का पानी को लिए एलग एलग स्थानों पर तलाशना या लोगों का गुफाओं में जाना,(ऐसा पूराने अरब वासी करते थे)
अल्लाह तआला ने लोगों को पुण्य प्रदान करने के लिए विभिन्न बहाना तालाशता है जिस के लिए उसने मानव को बहुत से कर्म और कार्य करने के लिए उत्साहित किया है। जो बन्दा बहुत ज़्यादा नफली इबादों के माध्यम से अल्लाह की कुर्बत और निकटतम चाहता है, अल्लाह उसे अपना सब से अच्छा भक्त बना लेता है और उसकी प्रत्येक प्रकार से मदद करता है और जीवन के हर मोड़ पर अल्लाह की सहायता उस के साथ होती है। रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया कि अल्लाह तआला फरमता है। ” जो मेरे भक्तों से दुशमनी करता है, मैं उस से युद्ध की घोषणा करता हूँ और मुझे सब से अधिक प्रिय है कि मेरा बन्दा वह कार्य करे जिसे मैं उस के ऊपर अनिवार्य किया, और निरंतरण के साथ मेरा बन्दा नफली इबादतों के माध्यम से मेरी प्रसन्नता को तलाशता रहता है, यहां तक कि मैं उस से प्रेम करने लगता है और जब मैं उस से प्रेम करने लगता हूँ, ……..

नफली इबादतों में नफली रोज़े की एक एलग महत्वपूर्णता है, जिस के बहुत ज़्यादा लाभ हासिल होते हैं, इन्हीं नफली रोज़ो में शाबान के महीने के रोज़े भी हैं, शअबान का महीना रमज़ान के महीने से पहले आता है, गोया कि शअबान के नफली रोज़े रमज़ान के फर्ज़ रोज़े के स्वागत के लिए है, प्रिय रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) दुसरे महीनों के मुकाबले में शाबान के महीनें में ज़्यादा रोज़ा रखते थे जैसा कि आइशा (रज़ी अल्लाहु अन्हा) वर्णन करती हैं। ” रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) इस प्रकार रोज़े रखते थे कि हम समझने लगते कि अब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) हमेशा रोज़े रखेंगे और आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) इस प्रकार बिना रोज़े के रहते थे कि हम समझने लगते कि अब आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) रोज़े नहीं रखेंगे, मैं ने नही देखा कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) रमज़ान महीने के सिवा किसी दुसरे महीना के पूरे महीने का रोज़ा रखा हो, और मैं ने नही देखा कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) शाबान महीने के सिवा किसी दुसरे महीने के ज़्यादा रोज़े रखें हों।” (सही बुखारी और सही मुस्लिम)
हदीस के मश्हूर विद्वान अहमद बिन अली बिन हज्र अल-अस्क़लानी कहते है, रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) दुसरे महीनों के मुकाबले में शाबान के महीनें में ज़्यादा रोज़े रखते थे और शअबान के ज़्यादा दिन रोज़े की हालत में गुज़ारते थे, इस से शाबान के नफली रोज़े की महत्वपूर्णता प्रमाणित होती है। (फतहुल बारी शर्ह सही बुखारी)
इस शाबान महीने के रोज़े की महत्वपूर्णता दुसरे प्रकार से साबित होता है जैसा कि उसामा बिन जैद (रज़ी अल्लाहु अन्हु) कहते हैं कि ” मैं ने रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) से प्रश्न किया कि, ऐ अल्लाह के रसूल! मैं ने आप को शाबान के महीने में बहुत ज़्यादा रोज़े रखते हुए देखा है परन्तु शाबान के सिवाए दुसरे किसी महीने में आप इतना ज़्यादा रोज़ा नहीं रखते हैं। तो रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने उत्तर दिया। यह वह महीना है जो रजब और रमज़ान के बीच हैं जिस से बहुत से लोग गफलत करते हैं, यह वह महीना है जिस में कर्म अल्लाह के पास पेश किये जाते हैं और मैं चाहता हूँ कि मेरा कर्म रोज़े की हालत में पेश किया जाए।” (सुनन नसई और हदीस के बहुत बड़े विद्वान अल- अलबानी ने सही कहा है)
इबने रजब कहते हैं ” शाबान के रोज़े हुरमत वाले महीने के रोज़े से उत्तम हैं, इसी प्रकार रमज़ान से पहले नफली रोज़े और रमज़ान के बाद नफली रोज़े दुसरे नफली रोज़े से उत्तम और अफज़ल है, यह फर्ज़ नमाज के बाद जरुरी सुन्नत की तरह है। (लताइफुल मआरिफ)
शाबान महीने की पंद्रहवी रात जिसे उर्फ आम में शबे बरात कहा जाता है, जिस की फज़ीलत और उत्तमता के प्रति सीमा का उलंघण किया गया है, शबे बरात के प्रति जितनी भी हदीसें बयान की जाती हैं, सब हदीसें बहुत ही ज़ईफ तथा कम्ज़ोर और मन्घड़त हैं जैसा कि हदीसों के बड़े बड़े विद्वानों ने कहा है, केवल एक हदीस जो शबे बरात के प्रति आइ है और उसे इमाम अलबानी ने हसन हदीस कहा है।
عَنْ أَبِي مُوسَى الأَشْعَرِيِّ رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُ عَنْ رَسُولِ اللَّهِ صَلَّى اللَّه عَلَيْهِ وَسَلَّمَ قَالَ : إِنَّ اللَّهَ لَيَطَّلِعُ فِي لَيْلَةِ النِّصْفِ مِنْ شَعْبَانَ فَيَغْفِرُ لِجَمِيعِ خَلْقِهِ إِلا لِمُشْرِكٍ أَوْ مُشَاحِنٍ (رواه ابن ماجه – 1380 ، وحسنه الألباني في صحيح الجامع (1819)
अबू मूसा अल-अश्अरी (रज़ी अल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया ” बैशक अल्लाह शाबान के पंद्रहवी रात को देखता है तो अपने सब बन्दो को क्षमा कर देता है सिवाए अल्लाह के साथ शिर्क करने वालों और एक दुसरे के लिए दुशमनी, कीना कपट रकने वालों को । ” (सुनन इब्ने माजा, हदीस संख्याः 1380)

इस्लामिक इबादतों में सब से महत्वपूर्ण दो शर्ते हैं जिस का पाया जाना प्रत्येक कर्म या पूजा में अनिवार्य हैं तभी अल्लाह के पास वह इबादत स्वीकारित होंगी।
(1) वह कर्म और पूजा तथा इबादत निः स्वार्थ हो, दुनिया की लालच या लोगों को दिखाने के लिए न हो बल्कि केवल अल्लाह तआला को खुश करने के लिए किया जाए और केवल अल्लाह के लिए ही की जाए, उस इबादत में अल्लाह के साथ किसी को तनिक भागीदार और साझीदार नहीं बनाया जाए।
(2) वह कर्म और पूजा तथा इबादत अल्लाह के नबी मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के सुन्नत के अनुसार हो और वह सुन्नत सही हदीसों के शर्तों पर उतरती हों।
तभी हमारी कोई भी इबादत और पुण्य का कार्य अल्लाह के पास स्वाकारित होगी और हमें उस कार्य पर सवाब और पुण्य प्राप्त होगा वर्ना हमारे कार्य पर पाप या गुनाह मिलेगा।
नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने यह भविष्यवाणी भी कर दिया था कि कुछ लोग होंगे जो दीन में अपनी ओर से मिलावट करेंगे चाहे उस की नियत अच्छी हो या बुरी, दोनों कारणों में उसे पाप ही प्राप्त होगा और जन्नत में दाखिल होने से वंचित होंगे, रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के साथ हौज़ कौसर के स्वादिष्ट पानी के पीने से महरूम और वंचित होंगे। सही बुखारी की इस हदीस पर विचार करें।
عنْ سَهْلِ بْنِ سَعْدٍ قَالَ : قَالَ النَّبِيُّ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ : إِنِّي فَرَطُكُمْ عَلَى الْحَوْضِ مَنْ مَرَّ عَلَيَّ شَرِبَ ، وَمَنْ شَرِبَ لَمْ يَظْمَأْ أَبَدًا ، لَيَرِدَنَّ عَلَيَّ أَقْوَامٌ أَعْرِفُهُمْ وَيَعْرِفُونِي ، ثُمَّ يُحَالُ بَيْنِي وَبَيْنَهُمْ ، فَأَقُولُ : إِنَّهُمْ مِنِّي ، فَيُقَالُ : إِنَّكَ لَا تَدْرِي مَا أَحْدَثُوا بَعْدَكَ ، فَأَقُولُ : سُحْقًا ، سُحْقًا ، لِمَنْ غَيَّرَ بَعْدِي .
رواه البخاري -
सहल बिन साद (रज़ी अल्लाहु अन्हु) कहते हैं कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने फरमाया, बैशक मैं कौसर कुंवाँ पर तुम्हारा स्वागत करूंगा, जो भी वहां मेरे पास से गुज़रेगा, वह उस कौसर कुंवाँ से पानी पीऐगा और जो उसका पानी पी लिया वह कभी पियासा नहीं होगा, यक़ीनन कुछ लोग मेरे पास आऐंगे और मैं उन्हें पहचान लूंगा और वह लोग भी मुझ से परिचित होंगे फिर उन्हें मेरे पास आने से रोक दिया जाएगा तो मैं कहुंगा, बैशक वह मेरे अनुयायी हैं, उसे मेरे पास आने दिया जाए, तो कहा जाएगा, बैशक आप नहीं जानते कि आप के बाद इन लोगों ने दीन (धर्म) में नई नई चीज़ों (बिदअत) पर अमल किये, तो मैं कहुंगा, दूर हो जाओ, दूर हो जाओ, जिन लोगों ने मेरे बाद दीन (धर्म) में नई नई चीज़ों (बिदअतों) पर अमल किया।
बिदआत और मुह्देसात वह घातक बीमारी है जिस में मुस्लिम समाज लिप्त है। आश्चर्य जनक बात यह है कि बहुत सारे लोग अतिप्रेम से बहुत कुछ इबादतें दीन के नाम पर करते हैं परन्तु उनकी यह कोशिश अकारत हो जाएगी और नेकियों की जगह गुनाहों से अपने दामन को भरते हैं, इस लिए हम सब को अपनी इबादतों के लिए चिंतन रहना चाहिये और केवल वही काम करना चाहिये जो सही हदीसों और नबी (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की सुन्नत से प्रमाणित हो,

शबे बरात में हमारे बहुत से मुसलमान भाई सौ रकात वाली नमाज पढ़ते हैं जब हम हदीसों की महत्वपूर्ण पुस्तकों और मुहद्देसीन उलमा के अकवाल (हदीस के बहुत बड़े बड़े विद्वानों के कथन) पढ़ते हैं तो वह कहते हैं कि शबे बरात में की जाने वाली इबादतें बिदअत और खुराफात हैं जो जाइज नहीं और सही हदीसो से साबित नहीं है, आलमे इस्लाम के सब से मश्हुर मुफ्ती अल्लामा इब्ने बाज़ (रहमतुल्लाह अलैहि) से प्रश्न किया गया कि क्या शबे बरात की कोई खास नमाज हदीसों की रोशनी में प्रमाणित हैं ? तो उन्हे ने उत्तर दिया, शाबान की पंदर्हवी रात( शबे बरात) के बारे में आई सब हदीस ज़ईफ और निहायत कमज़ोर हैं बल्कि वह मौज़ूअ और मन्घड़त हैं, इस रात में न कोइ खास इबादत और न ही तिलावत, और न जमाअत है, जिन उलमा ने इस की अहमीयत बयान किया है, उनकी बात कमज़ोर है, इस रात में कोइ खास अमल जाइज़ नही है। ( मज्मूअ फतावा इब्ने बाज़)

शबे बरात के दिन का रोज़ा रखना भी साबित नही, इसी प्रकार कब्रिस्तान की ज़िरात और रूहों का आना और उन के लिए खाना और हल्वे और दुसरी चीज़े पका कर उस पर फातिहा पढ़ाना सब बिदअत और खुराफात के लिस्ट में आता है जैसा के मुहद्देसीन उलमा ने फरमा दिया है।

अल्लाह हम सब को सीधे रासते पर चलने की क्षमता प्रदान करे और दीन की सही समझ दे और हमें दीन और दुनिया दोनों में सफल जीवन प्रदान करे, आमीन

सोमवार, 27 जून 2011

सूर्य और चन्द्र ग्रहण




अल्लाह तआला ने ब्राह्माण्ड की सब वस्तुओं को किसी न किसी कारण और मानव के लाभ के लिए रचना किया है, इन्हीं में सूर्य और चन्द्र भी है, सूर्य और चन्द्र को भी बहुत सी कारणों के कारण उत्पन्न किया गया है, दोनो अपने अपने रास्ते पर चक्कर लगाते हैं, यह दोनों अल्लाह की महानता बयान करते और अल्लाह की पूजा करते हैं। अल्लाह के इस कथन पर ध्यान पूर्वक विचार करें, ” और सुरज, वह अपने ठिकाने की ओर चला जा रहा है, वह प्रभुत्वशाली सर्वज्ञ सत्ता का बाँधा हुआ हिसाब है, (38) और चाँद, उसके लिए हमने मंजिलें नियुक्त कर दी हैं यहां तक कि उनसे गुजरता हुआ वह फिर खजूर की सूखी शाख के सदृश रह जाता है (39) न सुरज के बस में यह है कि वह चाँद को जा पकड़े और न रात दिन से आगे बढ़ सकती है। सब एक एक कक्षा में तैर रहे हैं।(40) (सूरः या सीन)

अल्लाह तआला ने सूर्य और चंद्र का एक लाभ वर्षों की गिन्ती को बताया है ताकि दिन, तिथि और वर्षों में अन्तर किया जा सके। पवित्र कुरआन में अल्लाह ने इसे भी याद दिलाया है। ” वही है जिसने सूरज को प्रकाशमान बनाया और चाँद को घटने –बढ़ने की मंजिलें ठीक ठीक निश्चित कर दीं ताकि तुम उस से वर्षों और तारिखों के हिसाब मालूम करो, अल्लाह ने यह सब कुछ सत्यानुकूल ही पैदा किया है। वह अपनी निशानियाँ खोल खोल कर पेश कर रहा है, उन लोगों के लिए जो ज्ञानवान है। यकीनन रात और दिन के उलट- फेर में और हर उस चीज़ में जो अल्लाह ने ज़मीन और आसमानों में पैदा किया है, निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो ( असत्य देखने और असत्य कार्य करने से ) बचना चाहते हैं। ” (सूरः यूनुसः 5,6)

इस के सिवा भी बहुत से लाभ हैं जिस के कारण अल्लाह ने सूर्य और चाँद की रचना की है।

विज्ञानिकों का कहना है कि जब सुरज और धरती के बीच चाँद आ जाता है तो सुरज ग्रहण लगता है और जब चाँद और धरती के बीच सुरज आ जाता है तो चाँद ग्रहण लगता है।

परन्तु इस्लामिक शिक्षा के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण पर विचार करते हैं।

सूरज और चाँद अल्लाह की दो बड़ी निशानी हैं जिस के ग्रहण के माध्यम से अल्लाह तआला लोगों को अपने पकड़ और अज़ाब से डराता है, जैसा कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के समय सूरज ग्रहण हुआ तो कुछ लोग कहने लगे कि सूरज ग्रहण हुआ है क्यों कि रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के बेटे इबराहीम का निधन हुआ है तो रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने स्पष्ठ कर दिया, ” निः संदेह सुरज और चाँद अल्लाह की निशानियों में दो निशानी हैं, जो किसी की मौत के कारण ग्रहण नहीं लगते, परन्तु अल्लाह तआला इस ग्रहण के माध्यम से अपने दासों को डराता है। ( फत्हुल-बारी शर्है सही बुखारी)
दुसरी हदीस में रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने इन शब्दों से फरमाया। ” ऐ लोगों, बैशक सूर्य और चंद्र अल्लाह की निशानियों में दो निशानी हैं, जो किसी की मौत और जन्म के कारण ग्रहण नहीं लगते, और जब तुम सुरज और चाँद को ग्रहण लगते देखो तो नमाज़ पढ़ो, अल्लाह के लिए दान करो और अल्लाह की बड़ाई बयान करो, (सही इब्नि हिब्बान)
रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के समय में कई बार सुरज ग्रहण लगा था और रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने बहुत ही लम्बी लम्बी नमाज़ें पढ़ा था।

रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के हदीसों से सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय निम्न शिक्षा मिलता है।

1- जब सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने लगे तो लोगों के लिए उचित है कि नमाज़ की ओर दौड़ पड़े और लम्बी लम्बी नमाज़ पढ़े।
2- सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय ज़्यादा से ज़्यादा अल्लाह का जिक्र और नाम लिया जाए, ला ईलाह इल्लल्लाह और अल्लाहु अकबर कहा जाए और अल्लाह से ज़्यादा से ज़्यादा दुआ किया जाए।
3- सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय गरीबों, मिस्कीनों और फकीरों की सहयता और उन्हें दान किया जाए। खास कर ज़रूरतमन्द लोगों के मदद की जाए।
4- सूर्य और चंद्र ग्रहण की नमाज़ सुन्नत नमाज़ है परन्तु कुछ विद्वानों ने वाजिब कहा है।
5- यह नमाज़ सूर्य और चंद्र ग्रहण के आरंभ समय से ले कर, ग्रहण के अंतिम समय तक पढ़ा जाएगा।
6- सूर्य और चंद्र ग्रहण की नमाज़, दो रकआत में चार रूकूअ और चार सजदा किया जाता है। नमाज़
का तरीका इस तरह है कि अल्लाहु अकबर कह कर हाथ बांधने के बाद सूरः फातिहा पढ़ने के बाद कोई बड़ी सूरः लम्बी क़िरात के साथ पढ़ा जाए, फिर देर तक रूकूअ किया जाए, फिर रूकूअ से उठ कर सूरः फातिहा पढ़ने के बाद कोई बड़ी सूरः लम्बी क़िरात के साथ पढ़ा जाए, फिर रुकूअ किया जाए और चाहि तो फिर किरात करे, या चाहि तो सज्दा करे और दुसरी पहली रक्आत की तरह अदा किया जाऐगा।
7- लोगों के साथ अत्याचार करने से डरा जाए, पापों और गुनाहों से रूका जाए क्यों कि बहुत सारे क़ौमों और समुदाय के नाश तथा बर्बाद और आसमानी संकट में लिप्त होने का कारण यही रहा है।
8- अपने पापों और गुनाहों से अल्लाह से तौबा और क्षमा माँगा जाए, क्यों अल्लाह तआला अपराधियों पापियों और अत्याचारियों को सूर्य और चंद्र ग्रहण के माध्यम से चेतावनी देता है। अपने पापों, अपराधों और अशुद्ध कार्यों से रूक जाओं वर्ना अल्लाह की संकटें पकड़ लेगी। अल्लाह तुम्हे तुम्हारे अपराधो के कारण सर्वनाश कर देगा और उस समय कोइ तुम्हारी सहायता और मदद नहीं कर सकेगा।
9- सूर्य और चंद्र ग्रहण किसी मानव और महापुरूष के निधन या जन्म लेने के कारण नही होता है, बल्कि अल्लाह इस के माध्यम से अपने बन्दों, मनुष्य को बुराई और दुर्व्यवहार से डराता है।
10- अल्लाह तआला ने रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को बहुत सी भविष्य की चीज़ो का ज्ञान दिया था। जैसा कि अल्लाह का नियम रहा है कि अपने खास बन्दों को भविष्य की कुछ चीज़ों का ज्ञान देता है, जैसा कि अल्लाह तआला ने पवित्र कुरआन में स्वयं फरमाया, ” वह ( अल्लाह) परोक्ष का जाननेवाला है, अपने परोक्ष को किसी पर प्रकट नहीं करता, सिवाए उस रसूल के जिसे उसने (परोक्ष का ज्ञान के लिए) पसन्द कर लिया हो, ” ( सूरः जिनः 26,27)

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ? महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?   महापाप (बड़े गुनाह) प्रत्येक वह कार्य जिस का पाप बहुत ज़्य...