बुधवार, 16 जनवरी 2013

जन्नत में सब से स्वादिष्ट वस्तु




जन्नत में सब से प्रियतम , महान नेमत और स्वादिष्ट वस्तु जो जन्नतवासियों को मिलेगी, वह अल्लाह तआला का दर्शन होगा। जैसाकि हदीस में सुहैब (रज़ियल्लाहु अन्हु) से वर्णन है कि रसूल (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्ल्म) ने फरमायाः "
" إذا دخل أهلُ الجنةِ الجنةَ ، وأهلُ النارِ النارَ ، نادى منادٍ : يا أهلَ الجنةِ إنَّ لكم عندَ اللهِ موعدًا يُريدُ أنْ يُنْجِزُكُموه ، فيقولونَ : وما هو ؟ ألمْ يُثَقِّلِ اللهُ موازينَنا ، ويُبَيِّضْ وجوهَنا ، ويُدخلْنا الجنةَ ، ويُنجِّنا من النارِ ؟ فيُكشفُ الحجابُ ، فينظرونَ إليه فواللهِ ما أعطاهم اللهُ شيئًا أحبَّ إليهم من النظرِ إليه ولا أقرَّ لأعينِهم" (صحيح الجامع: للشيخ الألباني: 521)
“ जब जन्नत वासी जन्नत में प्रवेश हो जाएंगे, और जहन्नम वासी जहन्नम में दाखिल हो जाएंगे तो एक पुकारने वाला कहेगा, ऐ जन्नत वासी, बेशक तुम्हारे लिए अल्लाह के पास एक  वादा है जिसे अल्लाह तआला पूरा करना चाहता है, वह लोग कहेंगे, वह क्या है ? क्या अल्लाह ने हमारे तराज़ू को वज़्नी न कर दिया, क्या उसने हमारे चेहरे प्रकाशित नहीं कर दिये, क्या उसने हमें जन्नत में प्रवेश नहीं कर दिया और जहन्नम से मुक्ति नहीं दिया ? तो पर्दा हटाया जाएगा, चूनांचे जन्नत वासी अपने रब की ओर देखेंगे तो अल्लाह की क़सम! अल्लाह ने उन को अपने दर्शन से अधिक प्रियतम और उन की आंखों को प्रसन्न करने वाली वस्तु से उत्तम चीज़ नहीं दिया होगा।”  (सही अल-जामिअः शैख अल्बानीः 521)
इसी प्रकार अल्लाह ने मुमिनों को अपने दर्शन के प्रति क़ुरआन करीम में सूचना दी है। जैसा कि अल्लाह का फरमान है।
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَاضِرَةٌ - إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ - (سورة القيامة- 23)
कित्ने ही चहरे उस दिन तरो ताज़ा और प्रफुल्लित होंगे - अपने रब की ओर देख रहे होंगे। (सूरः अल-क़ियामाः 23)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?

महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ? महापाप (बड़े गुनाह) क्या हैं ?   महापाप (बड़े गुनाह) प्रत्येक वह कार्य जिस का पाप बहुत ज़्य...